Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ssc cgl 2016 tier 1 scorecard

16 जनवरी 2018 करेण्ट अफेयर्स

1)  इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू (Benjamin Netanyahu) की 6-दिवसीय भारत यात्रा के अवसर पर भारत सरकार ने दिल्ली के ऐतिहासिक युद्ध स्मारक – तीन मूर्ति चौक (Teen Murti Chowk) का नाम बदलकर क्या रख दिया है? –  तीन मूर्ति हैफा चौक (Teen Murti Haifa Chowk) 2)  भारती य वि शिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 15 जनवरी 2018 से आधार सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली के अलावा चेहरे की पहचान (Face Recognition) की सुविधा प्रदान कर दी है। इस नई सुविधा को किस तिथि से शुरू किया जायेगा? –  1 जुलाई 2018 से 3)  किस देश ने नेपाल (Nepal) को इंटरनेट सेवाएं (Internet services) प्रदान करने में भारत का एकाधिकार तोड़कर जनवरी 2018 से इस देश का दूसरा इंटरनेट सेवा प्रदत्ता देश बन गया? –  चीन (China) 4)  टाटा कैमिकल्स (Tata Chemicals) के यूरिया खाद व्यवसाय को 2,682 करोड़ रुपए में खरीद कर किस कम्पनी ने भारत के उर्वरक क्षेत्र के अब तक के पहले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदे को जनवरी 2018 के दौरान पूरा किया है? –  यारा फर्टिलाइज़र्स इण्डिया (Yara Fertilisers Ind...

19 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016-17 के दौरान बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण की वृद्धि दर (bank credit growth rate) 5.1% रही। इस आंकड़े से जुड़ा एक अहम पहलू क्या है? – ये पिछले 60 वर्षों से अधिक समय में सबसे धीमी बैंक ऋण वृद्धि दर है 2)  बाजार पूँजीकरण (Market capitalization) की दृष्टि से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 18 अप्रैल 2017 को क्या अहम मुकाम हासिल किया? –  SBI इस दिन सर्वाधिक बाजार पूँजीकरण वाला सार्वजनिक उपक्रम (PSU) बन गया 3)  ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 18 अप्रैल 2017 को विदेशी कामगारों (foreign workers) को एक बड़ा झटका देते हुए उस वीज़ा कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा कर दी जिसके माध्यम से वहाँ लगभग 95,000 अस्थाई विदेशी कामगार काम कर रहे थे, जिनमें से सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की थी। इस वीज़ा कार्यक्रम का नाम क्या है? –  “वीज़ा 457” 4)  18 अप्रैल 2017 को जारी हुआवेई ग्लोबल कनेक्टिविटी इंडेक्स (Huawei Global Connectivity Index) के चौथे संस्करण में भारत को दुनिया भर में कौन सा स्थान प्रदान किया गया? –  43...

18-19 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  17 दिसम्बर 2016 को किसे भारतीय सेना (Indian Army) का अगला प्रमुख (थलसेनाध्यक्ष) नियुक्त किया गया, जिसके बाद इस नियुक्ति को लेकर तमाम विवादों की शुरूआत भी हो गई क्योंकि दो वरिष्ठ अधिकारियों को लांघकर  यह नियुक्ति की गई? –  ले. जनरल बिपिन रावत (Lt. General Bipin Rawat) 2)  किसे 17 दिसम्बर  2016 को भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया? –  एयर मार्शल बी.एस. धनोआ (Air Marshal B.S. Dhanoa) 3)  भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? –  अनिल धस्माना (Anil Dhasmana) 4)  दिव्यांगजनों का अधिकार विधेयक, 2016 को भारतीय संसद ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी जब पहले ही राज्यसभा से स्वीकृत इस विधेयक को 16 दिसम्बर 2016 को लोकसभा ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। यह अधिनियम 1995 के विकलांग लोगों के अधिनियम का स्थान लेगा। इस नए विधेयक के तहत विकलांगों की कुल कितनी श्रेणियों को मान्यता प्रदान की गई है? –  21 5)  केन्द्र सरकार ने 16 दिसम्बर 2016 को नई आय घोषणा ...

14-15 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  किस दक्षिण अमेरिकी देश ने अपनी सबसे मूल्यवान करेंसी मुद्रा के विमुद्रीकरण (demonetization) करने का आदेश 11 दिसम्बर 2016 को जारी कर दिया ताकि मुद्रा को अवैध तरीके से रखने वालों तथा भारी मुद्रास्फीति (inflation) की समस्या का सामना किया जा सके? –  वेनेजुएला (Venezuela) 2)  डिज़िटल भुगतान  के ढांचे (digital payments structure) को मजबूत करने के लिए सिफारिशें देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गठित वटल समिति (Vatal Committee) ने दिसम्बर 2016 के दौरान अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश की। इस रिपोर्ट में की गई सबसे बड़ी सिफारिश क्या है? –  डिज़िटल भुगतान के लिए RBI तहत ही एक स्वतंत्र नियामक संस्था (independent regulatory body) का गठन किया जाय 3)  दिसम्बर 2016 के दौरान जारी की गई आईएचएस जेन (IHF Jane) की नवीनतम रक्षा बजट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में विश्व में प्रतिरक्षा पर सर्वाधिक व्यय करने वाले देशों में भारत (India) का क्या स्थान रहा? –  चौथा (fourth) 4)  दिसम्बर 2016 के दौरान सीरिया (Syria) में राष्ट्रपति बशर अल-असद के नियंत्रण वाली सरकारी सेना ने किस मह...