Skip to main content

19 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा अप्रैल 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016-17 के दौरान बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण की वृद्धि दर (bank credit growth rate) 5.1% रही। इस आंकड़े से जुड़ा एक अहम पहलू क्या है? – ये पिछले 60 वर्षों से अधिक समय में सबसे धीमी बैंक ऋण वृद्धि दर है
2) बाजार पूँजीकरण (Market capitalization) की दृष्टि से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 18 अप्रैल 2017 को क्या अहम मुकाम हासिल किया? – SBI इस दिन सर्वाधिक बाजार पूँजीकरण वाला सार्वजनिक उपक्रम (PSU) बन गया
3) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 18 अप्रैल 2017 को विदेशी कामगारों (foreign workers) को एक बड़ा झटका देते हुए उस वीज़ा कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा कर दी जिसके माध्यम से वहाँ लगभग 95,000 अस्थाई विदेशी कामगार काम कर रहे थे, जिनमें से सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की थी। इस वीज़ा कार्यक्रम का नाम क्या है? – “वीज़ा 457”
4) 18 अप्रैल 2017 को जारी हुआवेई ग्लोबल कनेक्टिविटी इंडेक्स (Huawei Global Connectivity Index) के चौथे संस्करण में भारत को दुनिया भर में कौन सा स्थान प्रदान किया गया? – 43वाँ
5) T20 क्रिकेट के इतिहास में कौन 18 अप्रैल 2017 को 10 हजार रन के आंकड़े को छूने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गया? – क्रिस गेल (Chris Gayle
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान

जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे


9680637029/9462825953

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...