Skip to main content

Posts

Showing posts from November 5, 2016

हरियाणा में अब नही रहेगें बेरोजगार युवा( “सक्षम हरियाणा)

 हरियाणा (Haryana) राज्य ने 1 नवम्बर 2016 को अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे किए? –  50 वर्ष विस्तार:  1 नवम्बर 2016 को हरियाणा (Haryana) ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए। पंजाब (Punjab) को काटकर हरियाणा नामक नए राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को की गई थी। –  हरियाणा को भाषाई आधार पर पंजाब से पृथक कर नए राज्य के रूप में गठित किया गया था। पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्र से इस राज्य का गठन किया गया था। उल्लेखनीय है कि 1947 में भारत के बँटवारे के चलते पंजाब क्षेत्र के विनाशकारी बंटवारे के बाद यह राज्य का दूसरा बँटवारा था। –  हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने पर एक शानदार गोल्डन जुबली (Golden Jubilee) कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम (गुड़गाँव) में 1 अक्टूबर 2016 को आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भाग लिया। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने राज्य के बेरोजगार परास्नातकों (unemployed post graduates) के लिए “सक्षम हरियाणा” (‘ Saksham Haryana ’) नामक एक विशेष रोजगार योजना शुरू की। इसके तहत इन बेरोजगारों को एक माह में कम से कम 100 घण्टे का काम प्रदान किया जायेगा जि

GST की न्यूनतम तथा अधिकतम प्रस्तावित दर

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) को क्रियान्वित करने वाली शीर्ष संस्था जीएसटी परिषद (GST Council) की 3 नवम्बर 2016 को हुई बैठक में GST के कर ढांचे के बारे में सहमति हो गई। इसके अनुसार GST की न्यूनतम तथा अधिकतम प्रस्तावित दर क्या है? –  5% (न्यूनतम) तथा 28% (अधिकतम) विस्तार:  GST परिषद की दो-दिवसीय बैठक के पहले दिन GST के कर ढांचे (GST tax structure) के बारे में सहमति हो गई। इसके अनुसार GST का कर ढांचा चार-स्तरीय (4-tier GST tax structure) होगा तथा इसके तहत प्रस्तावित चार दरें हैं – 5%, 12%, 18% तथा 28%। न्यूनतम दरें जहाँ रोजमर्रा के आवश्यक उत्पादों पर लगाई जायेगी वहीं अधिकतम दर को विलासिता वाले तथा अवगुणों से युक्त उत्पादों पर लगाया जायेगा। यह अधिकतम दर उन उत्पादों पर लगाई जायेगी जिनपर वर्तमान में 30-31% का कर थोंपा हुआ है (उत्पाद शुल्क तथा वैट लगाकर)। –  इसके अलावा 12% और 18% की दो दरों को GST की मानक दरों (standard GST rates) के रूप में प्रस्तावित किया गया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने GST को 1 अप्रैल 2017 से लागू करने के लिए कमर कसी हुई है। –