25 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स 1) केन्द्रीय कैबिनेट ने 24 जनवरी 2017 को भारतीय प्रबन्धन संस्थान विधेयक, 2017 (Indian Institutes of Management (IIM) Bill, 2017) को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिससे देश के आईआईएम संस्थानों को अधिक स्वयतत्ता प्रदान करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस विधेयक के प्रभावी हो जाने के बाद एक बड़ा अंतर क्या आ जायेगा? – आईआईएम संस्थान अपने छात्रों को डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान कर सकेंगे 2) केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नहीं आने वाले 2 लाख रुपए तक के गृह ऋणों को कितनी प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान करने की घोषणा 24 जनवरी 2017 को की? – 3% 3) बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) द्वारा 900 करोड़ रुपए के ऋण की वापसी न करने के आरोप में 23 जनवरी 2017 को CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए योगेश अग्रवाल किस बैंक के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CBI) हैं? – आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) 4) वर्ष 2017 की क्रिकेट की ईरानी ट्रॉफी (Irani Trophy) कि स टीम ने 24 जनवरी 2017 को जीत ली...