3) भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया? – अनिल धस्माना (Anil Dhasmana)
4) दिव्यांगजनों का अधिकार विधेयक, 2016 को भारतीय संसद ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी जब पहले ही राज्यसभा से स्वीकृत इस विधेयक को 16 दिसम्बर 2016 को लोकसभा ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। यह अधिनियम 1995 के विकलांग लोगों के अधिनियम का स्थान लेगा। इस नए विधेयक के तहत विकलांगों की कुल कितनी श्रेणियों को मान्यता प्रदान की गई है? – 21
5) केन्द्र सरकार ने 16 दिसम्बर 2016 को नई आय घोषणा योजना की अधिसूचना आयकर कानून (द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के साथ जारी कर दी। यह योजना 17 दिसम्बर 2016 से प्रभाव में आ गई जिसके तहत अघोषित आय (undeclared income) रखने वाले नागरिकों को आय की घोषणा करने का एक और मौका दिया गया है। उक्त योजना के तहत कब तक अघोषित आय की घोषणा की जा सकेगी? – 31 मार्च 2017
6) भारत ने 18 दिसम्बर 2016 को किस देश को हरा कर वर्ष 2016 का जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया? – बेल्जियम (Belgium)
7) भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेन्दर सिंह (Vijender Singh) ने तंजानिया के किस मुक्केबाज को 17 दिसम्बर 2016 को हुए मुकाबले में हराकर अपने डब्ल्यूबीओ (WBO) खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा की? – फ्रांसिस चेका (Francis Cheka)
8) 17 दिसम्बर 2016 को किसे भारत के खुफिया ब्यूरो (Intelligence Bureau) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया? – राजीव जैन (Rajiv Jain
SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA
Comments
Post a Comment