Skip to main content

16 जनवरी 2018 करेण्ट अफेयर्स

Image result for तीन मूर्ति हैफा चौक1) इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू (Benjamin Netanyahu) की 6-दिवसीय भारत यात्रा के अवसर पर भारत सरकार ने दिल्ली के ऐतिहासिक युद्ध स्मारक – तीन मूर्ति चौक (Teen Murti Chowk) का नाम बदलकर क्या रख दिया है? – तीन मूर्ति हैफा चौक (Teen Murti Haifa Chowk)
2) भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 15 जनवरी 2018 से आधार सत्यापन के लिए फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली के अलावा चेहरे की पहचान (Face Recognition) की सुविधा प्रदान कर दी है। इस नई सुविधा को किस तिथि से शुरू किया जायेगा? – 1 जुलाई 2018 से
3) किस देश ने नेपाल (Nepal) को इंटरनेट सेवाएं (Internet services) प्रदान करने में भारत का एकाधिकार तोड़कर जनवरी 2018 से इस देश का दूसरा इंटरनेट सेवा प्रदत्ता देश बन गया? – चीन (China)
4) टाटा कैमिकल्स (Tata Chemicals) के यूरिया खाद व्यवसाय को 2,682 करोड़ रुपए में खरीद कर किस कम्पनी ने भारत के उर्वरक क्षेत्र के अब तक के पहले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सौदे को जनवरी 2018 के दौरान पूरा किया है? – यारा फर्टिलाइज़र्स इण्डिया (Yara Fertilisers India)
5) विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा 14 जनवरी 2018 को जारी वैश्विक विनिर्माण सूचकांक (Global Manufacturing Index – GMI) में भारत (India) को किस स्थान पर रखा गया है? – 30वें स्थान पर
                      बीकानेर जोन का सर्वश्रेष्ट कोचिंग सस्थान  
  Saraswati Education Hub Sangaria
Batchs starts -SSC CGL 2018 /CHSL & BANK
96806-37029/94628-25953

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...