Skip to main content

Posts

Showing posts from October 11, 2016

इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS)

  इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS)   केन्द्र सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई उस डेटाबेस प्रणाली का क्या नाम है जिसमें देश के सभी पुलों ( Bridges)  से सम्बन्धित तमाम जानकारी को एकीकृत कर इनकी स्थिति व रखरखाव को बेहतर करने की कोशिश की गई है? –  इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS)  समय पर पुलों का रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार ने 4 अक्टूबर 2016 को Indian Bridge Management System – IBMS नामक डेटाबेस प्रणाली को औपचारिक रूप से शुरू किया। इसे भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा लाँच किया गया। उल्लेखनीय है कि देश के पुलों के निर्माण की समयावधि तथा वर्तमान स्थिति के बारे में कोई एकीकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है जिसके अभाव में इनके समय पर रखरखाव करना संभव नहीं हो रहा है। यह भी पता नहीं चलता है कि किस पुल को हटाकर उसके स्थान पर नया पुल बनाने की आवश्यकता है। –  विश्व में तैयार पुलों का सबसे बड़ा एकीकृत प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है। इसमें देश भर के 1.15 लाख पुलों की जानकारी है। वास्तव में इसमें से लगभग 85,000 कल्वर्ट (culvert) हैं जबकि शेष पुल (bridge)