Skip to main content

14-15 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for STUDY IMAGE1) किस दक्षिण अमेरिकी देश ने अपनी सबसे मूल्यवान करेंसी मुद्रा के विमुद्रीकरण (demonetization) करने का आदेश 11 दिसम्बर 2016 को जारी कर दिया ताकि मुद्रा को अवैध तरीके से रखने वालों तथा भारी मुद्रास्फीति (inflation) की समस्या का सामना किया जा सके? – वेनेजुएला (Venezuela)
2) डिज़िटल भुगतान के ढांचे (digital payments structure) को मजबूत करने के लिए सिफारिशें देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गठित वटल समिति (Vatal Committee) ने दिसम्बर 2016 के दौरान अपनी रिपोर्ट सरकार को पेश की। इस रिपोर्ट में की गई सबसे बड़ी सिफारिश क्या है? – डिज़िटल भुगतान के लिए RBI तहत ही एक स्वतंत्र नियामक संस्था (independent regulatory body) का गठन किया जाय
3) दिसम्बर 2016 के दौरान जारी की गई आईएचएस जेन (IHF Jane) की नवीनतम रक्षा बजट रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में विश्व में प्रतिरक्षा पर सर्वाधिक व्यय करने वाले देशों में भारत (India) का क्या स्थान रहा? – चौथा (fourth)
4) दिसम्बर 2016 के दौरान सीरिया (Syria) में राष्ट्रपति बशर अल-असद के नियंत्रण वाली सरकारी सेना ने किस महत्वपूर्ण शहर के बड़े हिस्से पर पुन: अपना कब्जा जमाने में सफलता हासिल की, जोकि वर्ष 2012 में उनके हाथों से निकल गया था? – अलेप्पो (Aleppo)
5) भारत का कौन सा स्टेडियम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउण्ड (MCG) को पीछे छोड़कर दर्शक क्षमता के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट /स्टेडियम बनने की राह पर अग्रसर है? – सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम (अहमदाबाद)
6) देश में डिज़िटल लेन-देन (Digital transactions) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा दिसम्बर 2016 के दौरान शुरू किए गए नए टी.वी. चैनल का क्या नाम है? – “डिज़िशाला” (‘DigiShala’)
7) नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी (Kailash Satyarthi) के उस महात्वाकांक्षी अभियान का क्या नाम है जिसके द्वारा दुनिया भर के 10 करोड़ उपेक्षित बच्चों के कल्याण के लिए 10 करोड़ युवाओं और बच्चों को जोड़ा जायेगा तथा जिसका शुभारंभ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 11 दिसम्बर 2016 को किया? – “100 मिलियन फॉर 100 मिलियन” (“100 Million for 100 Million”)
8) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलीजेंस (ISI) का प्रमुख का पद संभाल रहे अधिकारी का क्या नाम है जिन्हें 11 दिसम्बर 2016 को पाकिस्तानी सेना के नए प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपने पद से हटा दिया? – ले. जनरल रिज़वान अख्तर
9) कुछ दिन पूर्व जनमत संग्रह (Referendum) में सरकार की हार के कारण इस्तीफा देने वाले मैटियो रेंजी (Matteo Renzi) के स्थान पर 11 दिसम्बर 2016 को किसे इटली (Italy) का अगला प्रधानमंत्री (Prime Minister) का दायित्व प्रदान किया गया? – पाओलो जेंटिलोनी (Paolo Gentiloni)
10) 11 दिसम्बर 2016 को सम्पन्न इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (International Premier Tennis League – ITPL) का 2016 का खिताब किस टीम ने जीता? – सिंगापुर स्लैमर्स (Singapore Slammers)
संगरिया शहर  का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान 

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)