Skip to main content

31 मार्च 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for UDAn
1) देश में विमान सेवा के विस्तार की दिशा में एक बड़े कदम के तहत नागर विमानन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने 30 मार्च 2017 को उड़ान (UDAN) नामक नई सब्सिडी आधारित योजना के तहत पाँच एयरलाइन कम्पनियों को नए तथा कम प्रचलित हवाई अड्डों से उड़ान सेवाएं शुरू करने की अनुमति प्रदान की। योजना के पहले चरण में अनुमति हासिल करने वाली यह 5 एयरलाइन कौन सी हैं? – एयर इण्डिया, एयर डेक्कन, स्पाइसजेट, एयर ओडीशा और टर्बो मेघा (ट्रूजेट)
2) मध्य प्रदेश (MP) का कान्हा बाघ अभ्यारण्य (Kanha Tiger Reserve) मार्च 2017 के दौरान देश का पहला बाघ अभ्यारण्य बना जिसने अपना स्वयं का शुभंकर (Mascot) जारी किया है। इस शुभंकर का नाम क्या है? – “भूरसिंह” (बारहसिंघा)
3) भारतीय नौसेना (Indian Navy) के किस लम्बी दूरी के समुद्री निगरानी विमान (long-range maritime patrol aircraft) को 29 वर्ष लम्बी सेवा के बाद 29 मार्च 2017 को सेवा से बाहर कर दिया गया? – टीयू 142एम (TU 142M)
4) 29 मार्च 2017 को जारी नवीनतम ब्लूम्सबर्ग बिलियनेयर्स इण्डेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार अमेन्सियो ऑर्टेगा (Amancio Ortega) और वॉरेन बफेट (Warren Buffett) को पीछे छोड़कर कौन उद्योगपति दुनिया का दूसरा सबसे धनी व्यक्ति बन गया है? – जेफ बेजॉस (Jeff Bezos)
5) भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र (power sector) में कौन सी बड़ी उपलब्धि अप्रैल 2016 से फरवरी 2017 की समयावधि के दौरान हासिल की, जिसके बारे में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने 29 मार्च 2017 को घोषणा की? – भारत पहली बार विद्युत (electricity) का शुद्ध निर्यातक देश बना
6) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक ऑनलाइन फिल्म प्रमाणन प्रणाली (online film certification system) का आरंभ 27 मार्च 2017 को किया जिसके चलते केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के फिल्म प्रमाणन सम्बन्धी कार्य कागज-रहित (paperless) होने के साथ-साथ अधिक पारदर्शी (transparent) हो जाने की आशा भी व्यक्त की जा रही है। इस प्रणाली का नाम क्या रखा गया है? – ई-सिनेप्रमाण (E-Cinepramaan)
7) भारत के किस बैंकर का नाम अमेरिका की वित्तीय पत्रिका बैरन्स (Barron’s) द्वारा मार्च 2017 के दौरान प्रकाशित विश्व के 30 सर्वेश्रेष्ठ सीईओज़ की सूची में शामिल की गई है? – आदित्य पुरी
8) किस राज्य ने वर्ष 2017 का संतोष ट्रॉफी (Santosh Trophy) खिताब 26 मार्च 2017 को जीत लिया? – पश्चिम बंगाल (West Bengal)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान

जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे
9680637029/9462825953

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)