Skip to main content

भारत के सबसे लम्बे एक्सप्रेसवे (India’s Longest Expressway)

Image result for image agara to lucknow1) 306 किमी. की लम्बाई व 6 लेन वाले भारत के सबसे लम्बे एक्सप्रेसवे (India’s Longest Expressway) का 21 नवम्बर 2016 को उद्घाटन किया गया। यह एक्सप्रेसवे है – लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway)
विस्तार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की स्वप्न परियोजना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) का उद्घाटन 21 नवम्बर 2016 को उनके पिता तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने किया। यह उद्घाटन समारोह प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 50 किमी. दूर उन्नाव (Unnao) में आयोजित किया गया था जहाँ से यह एक्सप्रेसवे गुजरता है। देश के इस सबसे लम्बे 306 किमी. एक्सप्रेसवे को मात्र 22 माह के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।
 इसके तैयार होने से जहाँ लखनऊ से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच लगने वाला समय वर्तमान 8-9 घण्टे से कम होकर मात्र 5 घण्टे रह जाने की आशा है वहीं इससे जाम की समस्या तथा कार्बन फुटप्रिंट भी कम होने की आशा व्यक्त की गई है।
 देश में पहली बार किसी एक्सप्रेसवे के उद्घाटन में भारतीय वायुसेना (IAF) के लड़ाकू विमानों ने प्रदर्शन किया जब इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में 6 सुखोई तथा मिराज-2000 विमानों ने उतर कर दिखाया।
 उल्लेखनीय है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के 3.3 किमी. लम्बे स्थान को रक्षा मंत्रालय की सलाह पर लड़ाकू विमानों के उतरने लायक बनाया गया है क्योंकि ये स्थान आपातकालीन स्थितियों में रनवे के काम आ सकते हैं जब पास में कोई सैन्य रनवे उपलब्ध न हो। इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे में स्वचालित यातायात प्रणाली लगाई गई है ताकि कोहरे की स्थितियों में यातायात को नियंत्रित कर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
 संगरिया शहर  का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान 

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)