Skip to main content

10 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for permanent account no pan card1) आयकर चोरी (IT evasion) तथा काले धन (black money) पर नकेल कसने के प्रयास के तहत केन्द्र सरकार ने 8 जनवरी 2017 को बैंकों को अपने सभी खाताधारकों के स्थायी खाता नंबर (PAN) किस तिथि तक हासिल करने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया? – 28 फरवरी 2017 तक


2) 8 जनवरी 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इक्विटी बाजार में उठापटक को ध्यान में रखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 31 मार्च 2017 को समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष के दौरान अपने इक्विटी निवेश के लक्ष्य (Equity Investment target) को घटाकर रु. 50,000 करोड़ कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष का उसका पूर्व निर्धारित इक्विटी निवेश लक्ष्य क्या था? – रु. 60,000 करोड़
3) आईआईटी खड़कपुर (IIT-Kharagpur) के उस पूर्व छात्र का क्या नाम है जिन्हें एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एण्ड साइंसेज़ ने “टैक्निकल ऑस्कर” (‘Technical Oscar’) के नाम से लोकप्रिय अपना टैक्निकल एचीवमेण्ट अवार्ड प्रदान करने की घोषणा जनवरी 2017 के दौरान की? – पराग हवलदार (Parag Havaldar)
Image result for Kalyan Krishnamurthy)4) दिग्गज ऑनलाइन रिटेल कम्पनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में 9 जनवरी 2017 को किसे नियुक्त करने की घोषणा की, जो सह-संस्थापक बिन्नी बंसल (Binny Bansal) का स्थान लेंगे? – कल्याण कृष्णामूर्ति (Kalyan Krishnamurthy)




Image result for Akbar Hashemi Rafsanjani5) 8 जनवरी 2017 को दिवंगत होने वाले अकबर हाशमी रफसंन्जानी (Akbar Hashemi Rafsanjani) किस देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति थे? – ईरान (Iran)





Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)