Skip to main content

Posts

3 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

3 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स 1)  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों के पास तरलता (liquidity) में हुई वृद्धि के चलते बाजार स्थिरीकरण योजना (Market Stabilization Scheme – MSS) के तहत जारी की जाने वाली प्रतिभूतियों (securities) की ऊपरी सीमा  को 2 दिसम्बर 2016 को बढ़ाकर 6 लाख करोड़ रुपए कर दिया। अभी तक यह सीमा कितनी थी? –  रु. 30,000 करोड़ 2)  दुनिया के चार शहरों ने 1 जनवरी 2016 को घोषणा की कि वे अपने यहाँ वर्ष 2025 तक डीज़ल-आधारित कारों व ट्रकों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा देंगे। ये 4 शहर कौन से हैं? –  पेरिस, मैक्सिको सिटी, मैड्रिड और एथेंस 3)  तिब्बती बौद्ध मतावलंबियों के धर्म गुरू 17वें ग्वालवांग करमापा (17 th Gyalwang Karmapa) का क्या नाम है जिनकी नवम्बर-दिसम्बर 2016 में की गई अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की यात्रा के चलते चीन के साथ भारत के सम्बन्ध प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है? –  उर्ग्येन ट्रिन्ले दोर्जे (Urgyen Trinley Dorje) 4)  क्राउन प्रिंस महा वजीरालोंगकोर्न (Crown Prince Maha Vajiralongkorn) 1 दिसम्बर 2...

27-28 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  27 नवम्बर 2016 को वर्ष 2016 का फार्मूला वन (कार रेसिंग) विश्व चैम्पियन खिताब जीत कर कौन यह बेहद प्रतिष्ठित जीतने वाला सबसे नया रेसर बन गया? –  निको रोसबर्ग (Nico Rosberg) 2)  27 नवम्ब र 2016 को सम्पन्न वर्ष 2016 के फार्मूला वन (F1) सत्र में भारत की एकमात्र फार्मूला वन टीम फोर्स इण्डिया (Force India) ने क्या ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की? –  यह टीम फार्मूला 1 की कंस्ट्रक्टर्स चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रही जोकि इसका उच्चतम स्थान है 3)  बांग्लादेश (Bangladesh) सरकार द्वारा 26 नवम्बर 2016 को की गई घोषणा के अनुसार उस देश के उदय से सम्बन्धित 1971 के मुक्ति संघर्ष में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले कितने भारतीय सैनिकों के परिवारों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा? –  1,668 4)  पंजाब (Punjab) की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली नाभा जेल (Nabha Jail) में 27 नवम्बर 2016 को प्रा त: पुलि स की वर्दी में आए बंदूकधारियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (KLF) के मुखिया समेत छह बंदियों को छुड़ा लिया। छुड़ाए गए KLF के इस मुखिया का क्या...

26 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  दिग्गज क्रांतिकारी तथा क्यूबा (Cuba) के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पदों को संभाल चुके फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) का  90 वर्ष की आयु में 25 नवम्बर 2016 को निधन हो गया। कास्त्रो ने क्यूबाई क्रांति का नेतृत्व करते हुए तानाशाह राष्ट्रपति फुलजेन्सियो बतिस्ता की सत्ता को पलटते हुए किस वर्ष क्यूबा की सत्ता संभाली थी?  –  1959 में 2)  25 नवम्बर 2016 को दिवंगत होने वाले दिलीप पाडगाँवकर (Dileep Padgaonkar) किस सुप्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार-पत्र के भूतपूर्व सम्पादक (former editor) थे? –  द टाइम्स ऑफ इण्डिया 3)  नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) के कुलपति पद से 25 नवम्बर 2016 को इस्तीफा देने वाली हस्ती का क्या नाम है? – प्रो.  जॉर्ज यिओ (Prof. George Yeo) 4)  25 नवम्बर 2016 को किसे टाटा स्टील (Tata Steel) के अंतरिम अध्यक्ष (Interim Chairman) के रूप में चुना गया? –  ओ.पी. भट्ट (O.P. Bhatt) 5)  एयरलाइन यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 25 नवम्बर 2016 को लाँच किए गए ...