Skip to main content

26 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for image of (Fidel Castro1) दिग्गज क्रांतिकारी तथा क्यूबा (Cuba) के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पदों को संभाल चुके फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) का 90 वर्ष की आयु में 25 नवम्बर 2016 को निधन हो गया। कास्त्रो ने क्यूबाई क्रांति का नेतृत्व करते हुए तानाशाह राष्ट्रपति फुलजेन्सियो बतिस्ता की सत्ता को पलटते हुए किस वर्ष क्यूबा की सत्ता संभाली थी? – 1959 में
2) 25 नवम्बर 2016 को दिवंगत होने वाले दिलीप पाडगाँवकर (Dileep Padgaonkar) किस सुप्रसिद्ध अंग्रेजी समाचार-पत्र के भूतपूर्व सम्पादक (former editor) थे? – द टाइम्स ऑफ इण्डिया
3) नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda University) के कुलपति पद से 25 नवम्बर 2016 को इस्तीफा देने वाली हस्ती का क्या नाम है? – प्रो. जॉर्ज यिओ (Prof. George Yeo)

4) 25 नवम्बर 2016 को किसे टाटा स्टील (Tata Steel) के अंतरिम अध्यक्ष (Interim Chairman) के रूप में चुना गया? – ओ.पी. भट्ट (O.P. Bhatt)
5) एयरलाइन यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा 25 नवम्बर 2016 को लाँच किए गए नए पोर्टल (portal) तथा एप्लीकेशन (app) का क्या नाम है? – एयरसेवा (AirSewa)
   संगरिया  शहर का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)