Skip to main content

3 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स


3 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for image of rbi1) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंकों के पास तरलता (liquidity) में हुई वृद्धि के चलते बाजार स्थिरीकरण योजना (Market Stabilization Scheme – MSS) के तहत जारी की जाने वाली प्रतिभूतियों (securities) की ऊपरी सीमा को 2 दिसम्बर 2016 को बढ़ाकर 6 लाख करोड़ रुपए कर दिया। अभी तक यह सीमा कितनी थी? – रु. 30,000 करोड़

2) दुनिया के चार शहरों ने 1 जनवरी 2016 को घोषणा की कि वे अपने यहाँ वर्ष 2025 तक डीज़ल-आधारित कारों व ट्रकों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा देंगे। ये 4 शहर कौन से हैं? – पेरिस, मैक्सिको सिटी, मैड्रिड और एथेंस

3) तिब्बती बौद्ध मतावलंबियों के धर्म गुरू 17वें ग्वालवांग करमापा (17thGyalwang Karmapa) का क्या नाम है जिनकी नवम्बर-दिसम्बर 2016 में की गई अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की यात्रा के चलते चीन के साथ भारत के सम्बन्ध प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है? – उर्ग्येन ट्रिन्ले दोर्जे (Urgyen Trinley Dorje)

4) क्राउन प्रिंस महा वजीरालोंगकोर्न (Crown Prince Maha Vajiralongkorn) 1 दिसम्बर 2016 को थाईलैण्ड (Thailand) के नए सम्राट (King) बन गए जब उन्होंने अपने अपने अत्यंत सम्मानित दिवंगत पिता सम्राट भूमिबोल अदुल्यतेज (King Bhumibol Adulyadej) का पद संभाला। अब थाई क्राउन प्रिंस को सम्राट बनने के बाद क्या नाम दिया गया है? – सम्राट महा वजीरालोंगकोर्न बोदिन्द्रादेबयावरंगकुन (King Maha Vajiralongkorn Bodindradebayavarangkun)

Image result for (Magnus Carlsen)5) मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) ने शतरंज के विश्व चैम्पियन (World Chess Champion) के पद के लिए उन्हें चुनौती देने वाले सर्गे कार्जकिन (Sergey Karjakin) को टाइब्रेकर्स में पराजित कर अपना विश्व चैम्पियन का खिताब बरकारार रखा। इस खिताबी जीत के साथ कार्लसन अब तक कितनी बार शतरंज के विश्व चैम्पियन बन चुके हैं? – तीन बार


Image result for Bombay Dyeing
6) भारत में कपड़ा उत्पादन करने वाले सबसे पुरानी कम्पनियों में से एक बॉम्बे डाइंग (Bombay Dyeing) मन्यूफैक्चरिंग कम्पनी ने 1 दिसम्बर 2016 से अपना उत्पादन हमेशा के लिए बंद कर दिया। हालांकि कम्पनी अपना रिटेलिंग व्यवसाय चालू रखेगी। इस सुप्रसिद्ध कपड़ा उत्पादन कम्पनी की स्थापना किस वर्ष में हुई थी? – वर्ष 1879


Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)