Skip to main content

7 मार्च 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for (INS Viraat1) भारतीय नौसेना के सुप्रसिद्ध विमानवाहक पोत आईएनएस विराट (INS Viraat) को लगभग 30 साल लम्बी शानदार सेवा के बाद 6 मार्च 2017 को सेवा से बाहर कर दिया गया। देश के इस दूसरे विमानवाहक पोत को ब्रिटिश रॉयल नौसेना से लिया गया था। इस पोत का प्रारंभिक नाम क्या था? – एचएमएस हर्म्स (HMS Hermes)
2) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने बचत खाताधारकों (saving account holders) द्वारा अपने खातों में न्यूनतम बैलेंस (minimum balance) न रखे जाने की स्थिति में भारी जुर्माना लगाने की घोषणा 6 मार्च 2017 को की। इसके साथ ही बैंक ने न्यूनतम बैलेंस के लिए नए मानक भी घोषित कर दिए। इस घोषणा के अनुसार विभिन्न स्थानों के लिए तय नए न्यूनतम बैलेंस मानक क्या हैं? – रु. 5,000 (6 मेट्रो शहरों की शाखाओं के लिए), रु. 3,000 (अन्य शहरी क्षेत्रों की शाखाओं के लिए), रु. 2,000 (उप-शहरी क्षेत्रों की शाखाओं के लिए) और रु. 1,000 (ग्रामीण क्षेत्रों की शाखाओं के लिए)
3) एयर इण्डिया (Air India) ने मार्च 2017 के दौरान दावा किया कि वह दुनिया की ऐसी पहली एयरलाइन बनी है जिसकी पूर्ण महिला क्रू सदस्यों द्वारा संचालित उड़ान सेवा ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाने में सफलता हासिल की है। इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए इस दल द्वारा अपनाया गया मार्ग क्या था? – नई दिल्ली (New Delhi) से सैन-फ्रांसिस्को (San Francisco)
4) अपने समय के प्रमुख समाजवादी नेता व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रबि राय (Rabi Ray) का 6 मार्च 2017 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे किस वर्ष लोकसभा अध्यक्ष (Loksabha Speaker) बनाए गए थे जब देश में पहली बार त्रिशंकु संसद का दौर शुरू हुआ था? – 1989 में
5) देश के पहले आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI)-आधारित बैंकिंग चैटबॉट (banking chatbot) का क्या नाम है जिसे लाँच करने की घोषणा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 5 मार्च 2017 को की? – “ईवा” (‘Eva’)
6) केन्द्र सरकार द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी विज्ञप्ति के अनुसार देश-भर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में प्रदान की जा रही मध्यान्ह भोजन सुविधा (Mid-day meal facility) का लाभ उठाने के लिए आधार (Aadhaar) नम्बर आवश्यक होगा। इस नियम को किस दिन से प्रभाव में लाया जायेगा? – 1 जुलाई 2017
7) पी1 पॉवरबोट चैम्पियनशिप (P1 Powerboat Championship) का भारत में पहली बार आयोजन मार्च 2017 के दौरान हुआ। यह प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप, जिसे “इण्डियन ग्रां प्री ऑफ सीज़” (‘Indian Grand Prix of the Seas’) के उपनाम से भी सम्बोधित किया गया, भारत के किस स्थान पर आयोजित हुई? – मुम्बई (Mumbai)
8) भूतपूर्व राजनयिक और तीन बार सांसद रह चुके सैय्यद शहाबुद्दीन (Syed Shahabuddin) का 4 मार्च 2017 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे वर्ष 1992 के बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में गठित किस संस्था के नेता थे? – बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी (Babri Masjid Action Committee)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे


96806-37029/94628-25953

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...