Skip to main content

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for current affairs images1) केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehensive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? – “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान”
2) पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? – करतारपुर (Kartarpur)
3) भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? – चीन (China)
4) कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वाला देश का अंतिम राज्य बन गया जिससे यह कानून अब पूरे देश में लागू हो गया है? – तमिलनाडु (Tamil Nadu)
5) महाराष्ट्र (Maharashtra) में वर्ष 2016-17 का गन्ना पिराई मौसम (sugarcane crushing season) आधिकारिक रूप से 5 नवम्बर 2016 को शुरू हो गया। इस बार का पिराई मौसम पूर्व-निर्धारित तिथि 1 दिसम्बर 2016 से लगभग एक माह पूर्व ही क्यों शुरू कर दिया गया है? – क्योंकि राज्य की चीनी मिलों ने राज्य को सूचित किया था कि इस बार गन्ना पिराई देर से शुरू करने से गन्ने के वजन में कमी आयेगी जिसका प्रभाव चीनी के उत्पादन पर पड़ेगा
6) एक साहसी अभियान में भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने सबसे बड़े मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर (C-17 Globemaster) को भारत-सीमा के समीप अरुणाचल प्रदेश स्थित किस ऊँचाई पर स्थित एयरस्ट्रिप पर 3 नवम्बर 2016 को सफलतापूर्वक उतार दिया? – मेचुका (Mechuka)
7) भारतीय फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) एशियाई फुटबॉल कन्फेडरेशन कप (Asian Football Confederation Cup – AFC Cup) खिताब जीतने वाला पहला भारतीय क्लब बनने से तब चूक गया जब इस प्रतिष्ठित खिताब के फाइनल में वह 5 नवम्बर 2016 को हार गया। उसे किस क्लब ने पराजित कर यह खिताब जीता? – इराक एयर फोर्स क्लब (Iraq Air Force Club)
8) विश्व बैंक द्वारा 4 नवम्बर 2016 को जारी की गई ‘India’s State Level Energy Efficiency Implementation Readiness’ रिपोर्ट के अनुसार कौन सा राज्य विद्युत के कार्यकुशल प्रयोग के मामले में अग्रणी राज्य (most energy efficient state in the country) के रूप में उभरा है? – आन्ध्र प्रदेश

9) कौन सा देश बाल्टिक सागर (Baltic Sea) क्षेत्र का पहला देश बना है जिसने चीन व यूरेशिया के परस्पर सम्बन्धों तथा व्यापारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से चीन द्वारा क्रियान्वित “वन बेल्ट, वन रोड” ‘One Belt, One Road’ – OBOR) नामक महात्वाकांक्षी योजना का हिस्सा बनने के लिए नवम्बर 2016 के दौरान समझौता किया? – लाट्विया (Latvia)

Comments

Popular posts from this blog

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)