Skip to main content

24 फरवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for ट्रैपिस्ट-11) एक बड़ी खोज के तहत वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के आकार के एक छोटे तारे (Dwarf star) के पास ऐसे 7 ग्रहों की खोज की है जो पृथ्वी (Earth) से काफी मिलते जुलते हैं तथा जहाँ जीवन की संभावना भी जताई गई है। ये ग्रह जिस छोटे तारे के आस-पास पाए गए हैं उसका नाम क्या है? – ट्रैपिस्ट-1 (Trappist-1)
Image result for (associate banks2) केन्द्र सरकार द्वारा 23 फरवरी 2017 को की गई घोषणा के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के 5 सहयोगी बैंकों (associate banks) का उसमें प्रस्तावित विलय (merger) किस तिथि से प्रभाव में आएगा? – 1 अप्रैल 2017
3) रेल मंत्री सुरेश प्रभु (Suresh Prabhu) ने 22 फरवरी 2017 को यात्री गाड़ियों की नई प्रस्तावित श्रृंखला अंत्योदय एक्सप्रेस (Antyodaya Express) के डिब्बों (coaches) को पहली बार दिल्ली सफदरजंग (Delhi Safdarjung) रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शित करते हुए इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। रेलगाड़ी की यह नई श्रृंखला किस यात्री श्रेणी को समर्पित होगी? – अनारक्षित यात्री (Unreserved passengers)
4) नॉर्वे (Norway) की टेलीकॉम कम्पनी टेलीनॉर (Telenor) ने 22 फरवरी 2017 को घोषणा की कि वह अपना भारतीय टेलीकॉम व्यवसाय बंद कर रही है। उसका भारतीय व्यवसाय कौन सी भारतीय कम्पनी खरीद रही है? – भारती एयरटेल (Bharti Airtel)
5) केन्द्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा फरवरी 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार आलू के उत्पादन (potato production) में गुजरात (Gujarat) राज्य का कौन सा जिला उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) जिले को पछाड़ कर देश में सर्वाधिक आलू उत्पादित करने वाला जिला बन गया है? – बनासकांठा (Banaskantha)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)