Skip to main content

Current Affairs 2017

Image result for current affairs image 2017
1) संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) के नए महासचिव एंटोनी गुटरेज़ (Antonio Guterres) का कार्यकाल 1 जनवरी 2017 को शुरू हो गया जब उन्होंने आधिकारिक रूप से बान की-मून (Ban Ki-moon) का स्थान ले लिया। गुटरेज़ इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली कौन से क्रम की हस्ती हैं? – नौंवीं (Ninth)
2) देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 जनवरी 2017 ने अपनी बेंचमार्क लैण्डिंग दर को 0.9% घटा दिया। माना जा रहा है कि SBI के इस कदम के बाद देश के अन्य बैंक भी अपनी ब्याज दर घटायेंगे। इस कटौती के बाद SBI की नयी बैंचमार्क लैण्डिंग दर क्या हो गई है? – 8.0%
3) 500 व 1000 रुपए के पुराने नोटों को प्रचलन से बाहर करने के निर्णय को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति (President of India) ने जिस नए अध्यादेश (Ordinance) को अपनी मंजूरी प्रदान की, उसका नाम क्या है? – निर्दिष्ट बैंक नोट (देनदारियों की समाप्ति) अध्यादेश, 2016
4) किस उपक्रम को कैथोलिक सीरियन बैंक (Catholic Syrian Bank) में 51% हिस्सेदारी खरीदने की सैद्धांतिक अनुमति हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने प्रदान की है जिसके चलते यह किसी बैंक का नियंत्रण हासिल करने वाला देश का पहला गैर-बैंकिंग वित्तीय उपक्रम बन जायेगा? – फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स (Fairfax Financial Holdings)
5) भारत के स्टार एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन (Somdev Devvarman) ने 1 जनवरी 2017 को अपने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस करियर को अलविदा कह दिया। इस खिलाड़ी ने किस वर्ष देश के लिए एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे? – 2010
6) पिछले कई हफ्तों से राजनीतिक अस्थिरता से गुज़र रहे रोमानिया (Romania) में किसे अगला प्रधानमंत्री (Prime Minister) नामित किया गया है? – सोरिन ग्रिनडियानु (Sorin Grindeanu)

   संगरिया  शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...