Skip to main content

28-30 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

28-30 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स
Image result for donald trump1) एक दूरगामी प्रभाव वाले आदेश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने 27 जनवरी 2017 को हस्ताक्षर किए जिसके तहत 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों को अमेरिका में शरण लेने तथा यहाँ का वीज़ा हासिल करने पर 90 दिन की अस्थाई रोक लगा दी। इस सूची में शामिल 7 देश कौन से हैं? – इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन


Image result for सेरेना विलियम्स2) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स (Serena Williams) ने 28 जनवरी 2017 को टेनिस इतिहास कायम किया जब ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के महिला एकल फाइनल में उन्होंने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स (Venus Williams) को पराजित कर अपने करियर का 23वाँ एकल ग्राण्ड स्लैम खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत के साथ सेरेना टेनिस के ओपन युग की सबसे सफल खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने किसके 22 खिताब जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ा? – स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf)

Image result for Roger Federer3) रोजर फेडरर (Roger Federer) ने वर्ष 2017 के ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) के पुरुष एकल फाइनल में 29 जनवरी 2017 को अपने चिर-प्रतिद्वन्दी राफेल नडाल (Rafael Nadal) को पराजित कर यह खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत के साथ वे अब तक कितने एकल ग्रैण्ड स्लैम खिताब जीत चुके हैं, जो एक कीर्तिमान है? – 18

4) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारतीय उपक्रमों द्वारा किसी असहयोगी देश अथवा क्षेत्र में स्थापित किसी उपक्रम में सीधे निवेश पर 25 जनवरी 2017 को प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा कर दी। कौन सा अंतर-सरकारी बल असहयोगी देश व क्षेत्रों को चिह्नित करता है? – वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (Financial Action Task Force – FATF)

Image result for वी. षणमुगनाथन5) पिछले काफी समय से यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे मेघालय (Meghalaya) के राज्यपाल (Governor) ने अंतत: 26 जनवरी 2017 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका नाम क्या है? – वी. शनमुगनाथन





6) आयकर विभाग (IT Department) द्वारा कर-चोरी के मुद्दे पर की गई कार्रवाइयों पर विदेशी निवेशकों की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किए गए जनरल एण्टी-एवॉयडेंस रूल्स (GAAR) को किस तिथि से लागू कर दिया जायेगा, जैसा कि आयकर विभाग ने 27 जनवरी 2017 को घोषित किया? – 1 अप्रैल 2017


Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)