Skip to main content

हरियाणा में अब नही रहेगें बेरोजगार युवा( “सक्षम हरियाणा)

Image result for बेरोजगार की फोटो हरियाणा (Haryana) राज्य ने 1 नवम्बर 2016 को अपनी स्थापना के कितने वर्ष पूरे किए? – 50 वर्ष
विस्तार: 1 नवम्बर 2016 को हरियाणा (Haryana) ने अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए। पंजाब (Punjab) को काटकर हरियाणा नामक नए राज्य की स्थापना 1 नवम्बर 1966 को की गई थी।
Image result for बेरोजगार की फोटो हरियाणा को भाषाई आधार पर पंजाब से पृथक कर नए राज्य के रूप में गठित किया गया था। पंजाब के हिंदी भाषी क्षेत्र से इस राज्य का गठन किया गया था। उल्लेखनीय है कि 1947 में भारत के बँटवारे के चलते पंजाब क्षेत्र के विनाशकारी बंटवारे के बाद यह राज्य का दूसरा बँटवारा था।
 हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने पर एक शानदार गोल्डन जुबली (Golden Jubilee) कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम (गुड़गाँव) में 1 अक्टूबर 2016 को आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भाग लिया। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने राज्य के बेरोजगार परास्नातकों (unemployed post graduates) के लिए “सक्षम हरियाणा” (‘Saksham Haryana’) नामक एक विशेष रोजगार योजना शुरू की। इसके तहत इन बेरोजगारों को एक माह में कम से कम 100 घण्टे का काम प्रदान किया जायेगा जिसके लिए उन्हें 9000 रुपए मासिक का तय मेहनताना (remuneration) प्रदान किया जायेगा।
SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)