Skip to main content

19-21 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for train accident image1) 20 नवम्बर 2016 को तड़के कानपुर देहात के पुखरायाँ के पास हुए एक भीषण रेल हादसे में एक एक्सप्रेस रेलगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरने के कारण कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई तथा 300 से अधिक घायल हो गए। पिछले 6 वर्षों के इस भीषणतम रेल हादसे में कौन सी एक्सप्रेस रेलगाड़ी शामिल थी? – इंदौर-राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस (Indore-Rajendranagar Express)
2) ऑलम्पिक रजत पदक विजेता तथा भारत की स्टार बैडमिण्टन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु (P.V. Sindhu) ने अपने करियर का पहला सुपर सीरीज़ प्रीमियर खिताब 20 नवम्बर 2016 को हासिल किया जब उन्होंने चाइना ओपन सुपर सीरीज़ (China Open Super Series) का फाइनल जीत लिया। उन्होंने किस खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की? – सन यू (Sun Yu)
3) तिब्बती बौद्धों के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा (Dalai Lama) ने किस देश की यात्रा 19 नवम्बर 2016 को शुरू कर यहाँ के बौद्धों को धार्मिक उपदेश दिए जिसके कारण इस देश के चीन (China) के साथ द्विपक्षीय सम्बन्धों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है? – मंगोलिया (Mongolia)
4) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 नवम्बर 2016 जिस नए राज्यव्यापी केन्द्रीयकृत आपातकालीन रिस्पांस सिस्टम (state-wide centralised emergency response system) का उद्घाटन किया गया उसको क्या नाम दिया गया है? – UP-100
5) 18 नवम्बर 2016 को किसे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (National Legal Services Authority (NALSA) का नया कार्यकारी अध्यक्ष (Executive Chairman) नियुक्त किया गया? – न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर
6) देश का अपने तरह का पहला हैलोफाइट वनस्पतियों का जेनेटिक उद्यान (first-of-its-kind genetic garden of halophytes) किस राज्य में स्थापित किया गया है जिसका उद्घाटन 18 नवम्बर 2016 को मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब फकीम ने किया? – तमिलनाडु (Tamil Nadu)


संगरिया शहर  का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान 

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)