4 अक्टूबर 2016 करेण्ट अफेयर्स
1) 2 अक्टूबर 2016 को कौन से दो राज्य देश के पहले राज्य बने जहाँ शहरी इलाकों में खुले में शौच की प्रवृति आधिकारिक रूप से समाप्त हो गई है? – आन्ध्र प्रदेश और गुजरात
2) विदेश मंत्रालय द्वारा 1 अक्टूबर 2016 को दी गई जानकारी के अनुसार अगले वर्ष (2017) की गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में कौन मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में शामिल होगा? – शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नह्यान (अबू धाबी के क्राउन प्रिंस)
3) भारत में बीमा पॉलिसी (insurance policy) खरीदने से सम्बन्धित कौन सा नया नियम 1 अक्टूबर 2016 से लागू हो गया? – अब बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए ई-इंश्योरेंस खाता (e-insurance account) होना आवश्यक होगा
4) वर्ष 2016 का मेडिसिन (Medicine) क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) किसे प्रदान करने की घोषणा नोबेल पुरस्कार समिति द्वारा 3 अक्टूबर 2016 को की गई? – योशीनोरी ओह्सुमी (जापान)
5) जम्मू व कश्मीर राज्य के उड़ी (Uri) स्थित भारतीय सेना (Indian Navy) के बेस के ब्रिग्रेड कमाण्डर (Brigade Commander) का क्या नाम है जिन्हें सेना ने 1 अक्टूबर 2016 को उनके पद से हटा दिया? – ब्रिगेडियर के. सोमशंकर
6) आम आदमी पार्टी (AAP) से निष्कासित किए गए नेताओं योगेन्द्र यादव (Yogendra Yadav), प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) तथा उनके अन्य सहयोगियों ने 2 अक्टूबर 2016 को एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की। इस नई पार्टी का नाम क्या रखा गया है? – “स्वराज इण्डिया” (“Swaraj India”)
Comments
Post a Comment