Skip to main content

मौद्रिक नीति

Image result for image of rbi भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) के लिए तीन बाहरी विशेषज्ञ सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा केन्द्र सरकार ने 22 सितम्बर 2016 को की। यह तीन सदस्य कौन हैं? – चेतन घाटे, पमी दुआ और रवीन्द्र धोलकिया


केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet – ACC) ने 22 सितम्बर 2016 को भारतीय सांख्यिकी संस्थान (Indian Statistical Institute) के प्रोफेसर चेतन घाटे (Chetan Ghate), दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (Delhi School of Economics – DSE) की निदेशक पमी दुआ (Pami Dua) और भारतीय प्रबन्धन संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के प्रोफेसर रवीन्द्र धोलकिया (Ravindra Dholakia) की नियुक्ति भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) में तीन बाहरी विशेषज्ञ सदस्यों (outside expert members) के रूप में करने की घोषणा की।
 इन विशेषज्ञों को उक्त समिति में चार वर्ष की समयावधि के लिए किया जायेगा तथा वे पुनर्नियुक्ति (re-appointment) के लिए अर्ह नहीं होंगे। इसके साथ उक्त समिति में कुल सदस्यों की संख्या 6 हो गई है, जैसा कि प्रस्तावित था। शेष तीन सदस्य RBI से सम्बन्धित हैं।
 इन तीन RBI सदस्यों में शामिल हैं – RBI गवर्नर उर्जित पटेल (Urjit Patel), उप-गवर्नर आर. गांधी (R. Gandhi) और कार्यकारी निदेशक माइकल पात्रा (Michael Patra)। उल्लेखनीय है कि निर्णयों में टाई (बराबरी) होने की स्थिति में RBI गवर्नर के अंतिम वोट को निर्णय के पक्ष में माना जायेगा।
 उल्लेखनीय है कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) RBI के मौद्रिक निर्णय लेने के वर्तमान ढांचे का स्थान लेगी जहाँ RBI तथा उसके आंतरिक सदस्यों की मौद्रिक नीति घोषणा में पूरी पकड़ होती है। हालांकि एक समिति RBI को मौद्रिक नीति सम्बन्धी निर्णयों में अपने पक्ष से अवगत कराती है लेकिन RBI की कोर कमान को इस समिति के निर्णय को मानने की कोई बाध्यता नहीं है। लेकिन अब यह व्यवस्था मौद्रिक नीति समिति के गठन से परिवर्तित हो जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)