Skip to main content

25 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

25 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स
1) केन्द्रीय कैबिनेट ने 24 जनवरी 2017 को भारतीय प्रबन्धन संस्थान विधेयक, 2017 (Indian Institutes of Management (IIM) Bill, 2017) को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी जिससे देश के आईआईएम संस्थानों को अधिक स्वयतत्ता प्रदान करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इस विधेयक के प्रभावी हो जाने के बाद एक बड़ा अंतर क्या आ जायेगा? – आईआईएम संस्थान अपने छात्रों को डिप्लोमा के बजाय डिग्री प्रदान कर सकेंगे

2) केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नहीं आने वाले 2 लाख रुपए तक के गृह ऋणों को कितनी प्रतिशत ब्याज सब्सिडी प्रदान करने की घोषणा 24 जनवरी 2017 को की? – 3%

Image result for (IDBI Bank)3) बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) द्वारा 900 करोड़ रुपए के ऋण की वापसी न करने के आरोप में 23 जनवरी 2017 को CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए योगेश अग्रवाल किस बैंक के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक (CBI) हैं? – आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

Image result for Irani Trophy)




4) वर्ष 2017 की क्रिकेट की ईरानी ट्रॉफी (Irani Trophy) किस टीम ने 24 जनवरी 2017 को जीत ली? – शेष भारत (Rest of India)



Image result for Chase Carey5) फार्मूला वन (F1) कार रेसिंग चैम्पियनशिप के आयोजन की पिछले लगभग 40 वर्षों से जिम्मेदारी निभा रहे बर्नी एक्लेस्टोन (Bernie Ecclestone) के स्थान पर किसे 23 जनवरी 2017 को फार्मूला वन का नया प्रमुख नियुक्त कर दिया गया? – चेज़ कैरी (Chase Carey) 


Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...