Skip to main content

13-15 मई 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for “बेल्ट एंड रोड फोरम”1) मुक्त व्यापार (Free Trade) के मसले पर स्वयं को एक नए वैश्विक नेता के रूप में प्रस्तुत करते हुए चीन (China) ने 14 मई 2017 को दो-दिवसीय “बेल्ट एण्ड रोड फोरम” (“Belt and Road Forum”) नामक सम्मेलन का आयोजन राजधानी बीजिंग (Beijing) में शुरू किया। भारत ने स्थानीय भावनाओं को स्थान देने का मुद्दा उठा कर इस सम्मेलन से अपने आपको अलग रखा। भारत का वह एकमात्र पड़ोसी देश कौन सा है जिसने भी इस सम्मेलन में हिस्सेदारी नहीं की? – भूटान (Bhutan)
2) केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने मई 2017 के दौरान औद्यौगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production – IIP) एवं थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index – WPI) की नई श्रृंखला जारी कर दी। आठ वर्ष बाद लाई गई इन नई सूचकांक श्रृंखलाओं में आधार-वर्ष (Base Year) क्या रखा गया है? – वर्ष 2011-12
3) भारत समेत दुनिया भर के तमाम देशों तथा कम्पनियों की कम्प्यूटर प्रणालियों पर एक भारी-भरकम साइबर हमला (cyber attack) 12 मई 2017 को हुआ जिसने लगभग 100 देशों के लाखों कम्प्यूटरों को अपनी चपेट में लिया। इस रैन्समवेयर-आधारित साइबर हमले का नाम क्या है जिसने 28 विभिन्न भाषाओं में बिटक्वॉइन में फिरौती (ransom) की मांग अपनी चपेट में आए कम्प्यूटर मालिकों ने की? – “वान्नाक्राई” (‘WannaCry’)
4) किस देश ने ज़ीका (Zika) वाइरस के चलते लगाए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल को 18 माह की अवधि के बाद मई 2017 के दौरान समाप्त करने की घोषणा कर दी? – ब्राज़ील (Brazil)
5) किस टीम ने वर्ष 2016-17 का इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League – EPL) जीता? – चेलसी (Chelsea)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान

जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे


9680637029/9462825953

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)