Skip to main content

आज की रोचक जानकारी (20-24 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स)

Image result for niti aayog image1) नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल (NITI Aayog’s Governing Council) की कौन सी बैठक 23 अप्रैल 2017 को नई दिल्ली में आयोजित हुई जिसमें देश के आर्थिक विकास को तेज गति देने के लिए एक “15-वर्षीय विज़न दस्तावेज” के पूर्ववर्ती स्वरूप को जारी किया गया? – तीसरी
2) वित्तीय वर्ष 2017-18 में सार्वजनिक क्षेत्र के किस उपक्रम में केन्द्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी का विनिवेश (Disinvestment) अप्रैल 2017 के दौरान किया जिससे यह इस वित्तीय वर्ष में विनिवेशित होने वाला पहला सार्वजनिक उपक्रम बन गया? – नेशनल एल्यूमीनियम कम्पनी लिमिटेड (नाल्को)
3) भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने अप्रैल 2017 में दिए अपने आदेश में पति से अलग हो चुकी महिला के गुजारा-भत्ते के लिए कितनी राशि को “सही एवं न्यायचित” निर्वाह-राशि (Alimony) करार दिया है? – शुद्ध वेतन का 25%
4) नेपाल (Nepal) की 6 मधेशी पार्टियों ने आगामी मई के दौरान होने वाले स्थानीय चुनावों के लिए 20 अप्रैल 2017 को एक नए संयुक्त गठबंधन दल का गठन किया। इस दल का नाम क्या रखा गया है? – “राष्ट्रीय जनता पार्टी” (‘Rashtirya Janata Party’)
5) चीनी सरकार ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के बारे में किस दूरगामी परिणाम वाली घोषणा अप्रैल 2017 के दौरान की जिसका दोनों देशों के सम्बन्धों पर प्रभाव पड़ सकता है? – चीन ने अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों के लिए पहली बार “मानकीकृत” आधिकारिक नामों की घोषणा की
6) केन्द्रीय कैबिनेट ने देश में वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी घोषणा करते हुए आधिकारिक वाहनों पर लाल बत्ती (red beacon) लगाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया। इस निर्णय के तहत सभी सरकारी वाहनों (जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य व केन्द्र के मंत्री तथा सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों के सभी न्यायाधीशों के वाहन शामिल हैं) पर लाल बत्ती लगाना अवैध होगा। यह निर्णय किस तिथि से लागू किया जा रहा है? – 1 मई 2017
7) कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन (EPFO) के लाभार्थियों को वर्ष 2016-17 के दौरान कितनी ब्याज दर उनके भविष्यनिधि खातों (PF accounts) में प्रदान करने पर अंतिम सहमति बन गई है? – 8.65%
8) केन्द्र सरकार ने दो नगा चरमपंथी गुटों के साथ हुए युद्धविराम (Ceasefire) को अप्रैल 2017 के दौरान कितनी समयावधि के लिए और बढ़ा दिया? – एक वर्ष
9) एशियाई ऑलम्पिक परिषद (Olympic Council of Asia – OCA) द्वारा 19 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2022 में होने वाले एशियाई खेलों में किस खेल को पहली बार शामिल किया जायेगा? – वीडियो गेमिंग (Video Gaming)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान

जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे


9680637029/9462825953

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)