Skip to main content

आज की रोचक जानकारी(2-3 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स)

Image result for sbi logo banker to every indian1) भारत के किन 6 बैंकिंग उपक्रमों (6 banking entities) का अस्तित्व 1 अप्रैल 2017 को उस समय समाप्त हो गया जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में इनका विलय इस तिथि से प्रभावी हो गया? – स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक
Image result for (‘Chenani-Nashri Tunnel’2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अप्रैल 2017 को भारत के साथ-साथ एशिया की सबसे लम्बी सड़क सुरंग – “चेनानी-नाशारी टनल” (‘Chenani-Nashri Tunnel’) का उद्घाटन किया। इस सुरंग की कुल लम्बाई कितनी है? – 9.28 किलोमीटर
3) गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक व्याधियों में सहायता के लिए शारीरिक-सहायता उपकरण प्रदान करने से सम्बन्धित उस योजना का क्या नाम है जिसकी शुरूआत 1 अप्रैल 2017 को आन्ध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले में की गई? – “राष्ट्रीय वयोश्री योजना” (“Rashtriya Vayoshri Yojana”)
4) भारत की दिग्गज बैडमिण्टन खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु (P.V. Sindhu) ने 2 अप्रैल 2017 को हुए महिला एकल फाइनल में किस खिलाड़ी को हराकर अपना पहला इण्डिया ओपन सुपर सीरीज़ (India Open Super Series) खिताब जीत लिया? – कैरोलीना मारिन (Carolina Marin)

संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान


जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे

9680637029/9462825953
5) दक्षिण अमेरिका (South America) के किस देश में 1 अप्रैल 2017 को हुई भूस्खलन (mudslide) की एक बड़ी घटना में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई? – कोलम्बिया (Colombia)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...