
0) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 13 अप्रैल 2017 को गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (Goods and Service Tax – JST) को लागू किए जाने से सम्बन्धित चार विधेयकों पर अपने हस्ताक्षर कर इन्हें वैधानिकता प्रदान कर दी। यह 4 विधेयक कौन से हैं जिनकी अंतिम स्वीकृति हासिल हो जाने से 1 जुलाई 2017 से देश में GST युग के सूत्रपात का मार्ग प्रशस्त हो गया है? – a) केन्द्रीय जीएसटी कानून, 2017 b) एकीकृत जीएसटी कानून, 2017 c) जीएसटी (राज्यों को हर्जाना) कानून, 2017 और d) केन्द्र शासित प्रदेश जीएसटी कानून 2017
1) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से सम्बन्धित किस प्रसिद्ध घटना की 100वीं वर्षगाँठ से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन 10 अप्रैल 2017 से शुरू हुआ? – चम्पारण आंदोलन (Champaran Movement)
2) 12 अप्रैल 2017 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सार्वजनिक तेल विपणन कम्पनियों (PSU oil marketing companies) ने 1 मई 2017 से तेल के मूल्य को प्रतिदिन निर्धारित (daily revision of fuel price) करने की पायलट परियोजना के लिए 6 शहरों का चयन किया है। ये 5 शहर कौन से हैं? – पुड्डुचेरी, विशाखापट्टनम, उदयपुर, जमशेदपुर और चण्डीगढ़
3) केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पियुष गोयल द्वारा 12 अप्रैल 2017 को लाँच किए गए देश के उस अपनी तरह के पहले एप्लीकेशन (पोर्टल) का क्या नाम है जिसके माध्यम से नागरिक रियल टाइम आधार पर विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे? – “ऊर्जा मित्र” (‘Urja Mitra’)
4) देश में पूर्णतया विकसित पहले औद्यौगिक रोबोट (industrial-articulated robot) को टाटा समूह की कम्पनी ताल मैन्यूफैक्चरिंग सॉल्यूशन्स ने 11 अप्रैल 2017 को लांच किया। इस रोबोट को क्या नाम दिया गया है? – “ब्राबो” (“BRABO”)
5) पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा लखनऊ के पूर्व मेयर अखिलेश दास गुप्ता (Akhilesh Das Gupta), जिनका 12 अप्रैल 2017 को एकाएक निधन हो गया, खेलों से जुड़े किस संघ के अध्यक्ष थे? – भारतीय बैडमिण्टन संघ (Badminton Association of India – BAI)
6) निजी क्षेत्र के किस बैंक ने 10 अप्रैल 2017 को देश के सबसे मूल्यवान 10 बैंकों की सूची (List of India’s 10 most valuable banks) में अपना स्थान पहली बार बनाने में सफलता हासिल की? – आरबीएल बैंक (RBL Bank)
7) भारतीय नौसेना के उस पूर्व अधिकारी का क्या नाम है जिसको पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में पाकिस्तान द्वारा सुनाई गई मौत की सजा पर 10 अप्रैल 2017 को पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने अपनी मुहर लगा दी? – कुलभूषण जाधव (Kulbushan Jadhav)
8) चुनाव आयोग (Election Commission) ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) की किस विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव (By-election) को मतदाताओं के बीच नकदी बांटने की खबरों के संज्ञान में आने के बाद 10 अप्रैल 2017 को निरस्त (cancel) करने की घोषणा कर दी? – आर.के. नगर
9) ब्रिटेन (Britain) से माल लेकर चीन (China) जा रही पहली मालगाड़ी को 10 अप्रैल 2017 को एसेक्स (Essex) से रवाना किया गया। 7 विभिन्न देशों से गुजरते हुए लगभग 7,500 मील की यात्रा पर निकली इस मलागाड़ी को चीन द्वारा शुरू की गई किस महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत चलाया जा रहा है? – “वन बेल्ट, वन रोड” (‘One Belt, One Road’)
10) राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डिज़िटल भुगतान (Digital payments) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ईनामी योजना के विजेताओं के लिए 100वाँ लकी ड्रॉ 9 अप्रैल 2017 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में निकाला। इसमें 1 करोड़ रुपए का प्रथम पुरस्कार जीतने वाला विजेता सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक का ग्राहक है? – सेण्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया (Central Bank of India)
11) टेस्ला इंक. (Tesla Inc.) जब 10 अप्रैल 2017 को अमेरिका की सबसे मूल्यवान कार कम्पनी (most valuable US car company) बनी तब अमेरिकी ऑटोमोबाइल उद्योग में क्या नया इतिहास बना? – यह पहला मौका था जब देश की सबसे मूल्यवान कार कम्पनी डेट्रॉयट (Detroit) की नहीं है
12) केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से नागरिकों को दान देने के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए IT आधारित एप्लीकेशन तथा वेब पोर्टल का उद्घाटन 9 अप्रैल 2017 को किया गया। इस महात्वाकांक्षी पोर्टल का क्या नाम है? – “भारतकेवीर” (‘BharatKeVeer’)
13) आर्थिक मामलों पर गठित कैबिनेट समिति (Cabinet Committee on Economic Affairs – CCEA) ने 12 अप्रैल 2017 को सार्वजनिक क्षेत्र के 11 उपक्रमों (11 CPSEs) को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध (list) करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। लाभ अर्जित करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में जनता की कितनी हिस्सेदारी का प्रावधान किया गया है जिसके तहत यह निर्णय लिया गया है? – 25%
14) डिज़िटल अर्थव्यवस्था पर जी20 देशों की पहली मंत्रीस्तरीय बैठक (First G-20 Ministerial Meet on Digital Economy) अप्रैल 2017 के दौरान किस यूरोपीय शहर में सम्पन्न हुई? – डुसेल्डॉर्फ (जर्मनी)
15) जापान (Japan) के किस प्रमुख वैश्विक व्यावसायिक समूह ने 11 अप्रैल 2017 को चेतावनी जारी कि अरबों रुपए के घाटे के चलते भविष्य में उसे व्यवसाय से बाहर होना पड़ सकता है? – तोशीबा (Toshiba)
16) 9 अप्रैल 2017 को किस देश में स्थित दो गिरिजाघरों (churches) में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के चलते कम से कम 45 लोगों की मृत्यु हो गई? – मिस्र (Egypt)
17) भारत के प्रमुख उच्च न्यायालयों (major High Court of India) में पिछले दिनों क्या ऐतिहासिक घटनाक्रम घटित हुआ? – देश के 4 सर्वप्रमुख उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश के रूप में महिला न्यायाधीश का नेतृत्व
18) 8 अप्रैल 2017 को जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च 2017 के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors – FIIs) द्वारा देश के पूँजी बाजार (capital markets) में किए गए निवेश (investments) में क्या नया कीर्तिमान बना? – यह किसी एक माह में FIIs द्वारा किया गया अब तक का सर्वाधिक निवेश था
19) 7 अप्रैल 2017 को घोषित किए गए 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (64th National Film Awards) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया गया? – “कासव” (मराठी फिल्म)
20) भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच तीसरी बस सेवा 8 अप्रैल 2017 को शुरू की गई। यह बस सेवा दोनों देशों के किन दो स्थानों के बीच चलाई गई है? – कोलकाता (Kolkata) और खुलना (Khulna)
21) अप्रैल 2017 के दौरान भारत के आयकर विभाग (IT Department) ने बैंकों को अपने सभी खाताधारकों का स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number – PAN) हासिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर कितना कर दिया? – 30 जून 2017
22) केन्द्र सरकार ने भारतीय रेल (Indian Railways) के किराए तथा मालभाड़े की सिफारिश करने एवं तमाम सेवाओं के स्तर में सुधार के लिए उपाय सुझाने के उद्देश्य से एक स्वतंत्र नियामक संस्था (independent regulator authority) गठित करने के प्रस्ताव को 5 अप्रैल 2017 को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। इस प्रस्तावित संस्था का नाम क्या होगा? – रेल विकास प्राधिकरण (Rail Development Authority – RDA)
23) वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (bimonthly policy review) में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 6 अप्रैल 2017 को प्रस्तुत करते हुए रेपो दर (Repo Rate) में कोई परिवर्तन न करते हुए इसे 6.25% पर यथावत रखा। लेकिन वह कौन सी एक मात्र दर है जिसमें इस मौद्रिक नीति समीक्षा में परिवर्तन किया गया है? – रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate)
24) वित्तीय वर्ष 2017-18 की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा (bimonthly policy review) में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 6 अप्रैल 2017 को प्रस्तुत करते हुए रेपो दर (Repo Rate) में कोई परिवर्तन न करते हुए इसे 6.25% पर यथावत रखा। लेकिन वह कौन सी एक मात्र दर है जिसमें इस मौद्रिक नीति समीक्षा में परिवर्तन किया गया है? – रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate)
25) अमेरिका (United States) के 49वें राज्य अलास्का (Alaska) को अमेरिका द्वारा तत्कालीन रूसी साम्राज्य से खरीदने की कौन सी ऐतिहासिक वर्षगांठ अभी हाल ही में मनाई गई थी? – 150वीं
26) गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों (BPL families) को एलपीजी (LPG) सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana – PMUY) ने हाल ही में क्या अहम मुकाम हासिल किया है? – इस योजना के लाभार्थियों की कुल संख्या 2 करोड़ पार कर गई है
27) 4 अप्रैल 2017 को जारी आंकड़ों के अनुसार गूगल (Google) के ऑपरेटिंग सिस्टम एण्ड्रॉयड (Android) ने मार्च 2017 के दौरान कौन सी बड़ी उपलब्धि हासिल की? – एण्ड्रॉयड माइक्रोसॉफ्ट के विण्डोज़ (Windows) को पहली बार पछाड़ने में सफल हुआ है
28) 5 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार कौन सा शहर अपने यहाँ बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर स्वयं को अत्यंत-कम उत्सर्जन क्षेत्र (ultra-low emission zone) घोषित करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख वैश्विक शहर बनने की राह पर अग्रसर हो रहा है? – लंदन (London)
29) 5 अप्रैल 2017 को किसने देश के पूँजी बाजार की नियामक संस्था सेबी (SEBI) की तीसरी पूर्ण-कालिक सदस्य (full-time member) के रूप में कार्यभार संभाला? – माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch)
30) अप्रैल 2017 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने हाल ही में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के क्षेत्र में कौन सी अहम उपलब्धि हासिल की है? – वर्ष 1991 के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब देश को हासिल FDI ने चालू खाते के घाटे (CAD) की भरपाई की है
31) 3 अप्रैल 2017 को प्रकाशित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) किस नए मूल्यवर्ग (denomination) के करेंसी नोट के मुद्रण की तैयारी करने जा रहा है? – रु. 200
32) 3 अप्रैल 2017 को दिवंगत होने वाली किशोरी अमोनकर (Kishori Amonkar) किस क्षेत्र से जुड़ी सुविख्यात हस्ती थीं? – हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत
33) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD Ministry) द्वारा 3 अप्रैल 2017 को जारी देश के सर्वोच्च 100 विश्वविद्यालयों की NIRF रैंकिंग (Top 100 University ranking) में किस संस्थान को पहला स्थान मिला है? – भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलूर
सर्वोच्च 10 संस्थान
1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलूर (IISc, Bengaluru)
2. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, मद्रास (IIT, Madras)
3. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, बम्बई (IIT, Bombay)
4. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, खड़कपुर (IIT, Kharagpur)
5. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT, Delhi)
6. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU, Delhi)
7. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, कानपुर (IIT, Kanpur)
8. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT, Guwahati)
9. भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान, रुड़की (IIT, Roorkee)
10. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU, Varanasi)
34) किस रूसी शहर (Russian city) की मेट्रो रेल प्रणाली में 3 अप्रैल 2017 को हुए एक आतंकी हमले के कारण 14 लोगों की मौत हो गई? – सेण्ट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे
9680637029/9462825953
Comments
Post a Comment