Skip to main content

8-9 फरवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

1) भारतीय रेल (Indian Railway) ने रेलवे स्टेशनों के दुनिया के सबसे बड़े पुनर्विकास कार्यक्रम के प्रथम चरण को 8 फरवरी 2017 से शुरू कर दिया। इस महात्वाकांक्षी कार्यक्रम के इस पहले चरण में देश के कुल कितने रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जायेगा? – 23
2) देश के न्यायिक इतिहास में 8 फरवरी 2017 को एक नया अध्याय लिखा गया जब सर्वोच्च न्यायालय के सात न्यायाधीशों की पीठ ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक सेवारत न्यायाधीश के खिलाफ न्यायालय की अवमानना के मामले की सुनवाई  (Contempt proceedings) शुरू की। यह पहला मौका है जब किसी उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की जा रही हो। इस मामले से जुड़ा यह न्यायाधीश कौन है? – न्यायमूर्ति सी.एस. कर्णन
3) केन्द्र सरकार ने फरवरी 2017 के दौरान किस निजी उपक्रम में अपनी 2% हिस्सेदारी बेच कर लगभग 6,700 करोड़ रुपए हासिल किए? – आईटीसी (ITC)
4) कौन सा राज्य कैबिनेट मंत्रियों की कैबिनेट बैठक के लिए तैयार ई-कैबिनेट सॉल्यूशन (e-Cabinet solution) को अपनाने वाला देश का पहला पूर्वोत्तर राज्य 7 फरवरी 2017 को बन गया? – अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)
5) कतर एयरवेज़ (Qatar Airways) ने 6 फरवरी 2017 को दुनिया की सबसे लम्बी दूरी की नियमित यात्री उड़ान (फ्लाइट) शुरू करते हुए इस उड़ान के द्वारा लगभग 17 घण्टे में 14,535 किमी. की दूरी तय की। यह उड़ान सेवा किन दो शहरों को जोड़ती है? – दोहा से ऑकलैण्ड




Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...