2) भारतीय नौसेना (Indian Navy) के उस सर्वेक्षण पोत का क्या नाम है जिसे नौसेना के पहले ग्रीन (पर्यावरण अनुकूल) पोत बनने का गौरव फरवरी 2017 के दौरान हासिल हुआ? – आईएनएस सर्वेक्षक (INS Sarvekshak)
3) अमेरिका (US) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन (Michael Flynn) ने 13 फरवरी 2017 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के पीछे मुख्य कारण क्या है जिसके चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रशासनिक टीम को शुरूआत में ही एक बड़ा झटका लगा है? – उनके रूस के साथ सम्बन्ध
4) कर्नाटक की विधानसभा ने राज्य में बिना किसी रुकावट के परंपरागत भैंसा दौड़ आयोजित कराने के उद्देश्य से 13 फरवरी 2017 को पशु अत्याचार निषेध (कर्नाटक संशोधन) विधेयक, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। राज्य की इस परंपरागत भैंसा दौड़ का क्या नाम है? – “कम्बाला” (‘Kambala’)
5) 12 फरवरी 2017 को सम्पन्न 70वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा – BAFTA) समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म समेत कुल 5 पुरस्कार जीतकर किस फिल्म ने धूम मचा दी? – “ला ला लैण्ड” (“La La Land”)
6) भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रबन्धन संस्थान – भारतीय प्रबन्धन संस्थानों (IIMs) को स्वायत्ता प्रदान करने से सम्बन्धित एक विधेयक, जिसे फरवरी 2017 में संसद के पटल पर रखा गया, में राजीव गाँधी (Rajiv Gandhi) के नाम पर रखे गए एक प्रस्ताव में IIM से यह नाम हटाने का प्रस्ताव रखा है। यह IIM संस्थान कौन सा है? – आईआईएम शिलाँग (IIM Shillong)
7) 12 फरवरी 2017 को सम्पन्न 51वें ग्रैमी पुरस्कार समारोह (51st Grammy Award Ceremony) में कुल 5 ग्रैमी पुरस्कार जीतकर किस महिला गायिका ने धूम मचा दी? – एडेल (Adele)
Comments
Post a Comment