Skip to main content

12-13 फरवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

1) भारत के पूँजी बाजार की नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का नया अध्यक्ष (Chairman) किसे नियुक्त किया गया है? – अजय त्यागी (Ajay Tyagi)
2) हिन्दुस्तान मोटर्स (Hindustan Motors) ने अपने सुप्रसिद्ध कार ब्राण्ड “एम्बेसडर” (‘Ambassador’) को किस फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कम्पनी को बेचने की घोषणा 11 फरवरी 2017 को की? – पुरज़ो एसए (Peugeot SA)
3) भारत की उस उन्नत इन्टरसेप्टर मिसाइल (advanced interceptor missile) का क्या नाम है जिसका सफल परीक्षण 11 फरवरी 2017 को किया गया तथा जिसके चलते भारत अपने आस-पास एक सशक्त मिसाइल-रोधी सुरक्षा कवच बनाने की दिशा में आगे बढ़ गया है? – “आश्विन” (‘Ashwin’)
4) केन्द्र सरकार ने प्रतिरक्षा उत्पादों की खरीद की प्रक्रिया (defence procurement process) को दुरुस्त तथा पारदर्शी बनाने के लिए किस नई इकाई की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही है? – प्रतिरक्षा खरीद संगठन (Defence Procurement Organisation – DPO)
5) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के निर्देश पर काले-धन को सफेद करने के काम में लिप्त तमाम फर्जी कम्पनियों (shell companies) पर नकेल कसने के लिए फरवरी 2017 के दौरान विभिन्न मंत्रालयों तथा तमाम एजेंसियों का एक संयुक्त कार्यबल (Task Force) स्थापित किया गया है। इस कार्यबल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से केन्द्र सरकार के किन अधिकारियों को सौंपी गई है? – राजस्व सचिव (Revenue Secretary) और कॉरपोरेट मामलों के सचिव (Corporate Affairs Secretary)
6) भारतीय ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन आश्विन (R. Ashwin) 12 फरवरी 2017 को सबसे कम (यानि मात्र 45 टेस्ट मैचों) में 250 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए। अभी तक सबसे कम टेस्ट मैचों में 250 टेस्ट विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड किस गेंदबाज के नाम था? – डेनिस लिली (ऑस्ट्रेलिया)
7) केन्द्रीय कैबिनेट ने 8 फरवरी 2017 को “प्रधानमंत्री ग्रामीण डिज़िटल साक्षरता अभियान” (‘Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan’) नामक एक नए मिशन को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। इस मिशन का सर्वप्रमुख उद्देश्य क्या है? – मार्च 2019 तक देश भर के 6 ग्रामीणों को डिज़िटल साक्षरता 
8) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 8 फरवरी 2017 को प्रस्तुत अपनी छठवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में मुद्रास्फीति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेपो दर (Repo Rate) को 6.5% पर यथावत रखा। इसके चलते रिवर्स रेपो दर (Reverse Repo Rate) भी 5.5% पर यथावत रहेगी। इस समीक्षा में RBI ने किस तिथि से नकद निकासी (cash withdrawal) पर लगी सभी सीमाओं (limits) को समाप्त करने की घोषणा की? – 13 मार्च 2017 से
9) जापान के अनुसंधानकर्ताओं ने इंटरनेट डेटा स्पीड में एक ऐसी प्रौद्यौगिकी विकसित करने का दावा किया है जिसके चलते 5G के मुकाबले 10 गुना अधिक डेटा स्पीड हासिल हो सकेगी। परीक्षण के दौर से गुजरने वाली इस तकनीक को क्या प्रारंभिक नाम दिया गया है? – टेराहर्ट्ज़ डेटा ट्रांसमिशन (Terahertz (THz) Data Transmission)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)