Skip to main content

1 फरवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for logo of current affairs1) 31 जनवरी 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2016-17) में वर्तमान में प्रचलित सब्सिडी-आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किस प्रकल्प को एक नए विकल्प के रूप में अपनाए जाने की वकालत की गई है? – सार्वभौमिक मूल आय (Universal Basic Income)
2) 31 जनवरी 2017 को प्रस्तुत वर्ष 2016-17 के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 2016-17) में वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार (GDP growth rate) कितनी रहने की संभावना व्यक्त की गई है? – 6.75% से 7.50% के बीच
3) भारत सरकार के डाक विभाग – इण्डिया पोस्ट (India Post) के पेमेण्ट्स बैंक (Payments Bank) की शुरूआत 31 जनवरी 2017 को एक पायलट सेवा (pilot service) के तौर पर की गई। यह पायलट सेवा किन दो शहरों में शुरू की गई है? – रायपुर (Raipur) और राँची (Ranchi)
4) पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई.अहमद (E. Ahamed), जिन्हें 31 जनवरी 2017 को संसद भवन में ही दिल का दौरा पड़ा था, का 1 फरवरी 2017 को तड़के निधन हो गया। वे किस राजनीतिक दल के प्रमुख थे? – इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML)
5) अमेरिका (US) की उन कार्यवाहक एटॉर्नी जनरल का क्या नाम है जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जनवरी 2017 को पद से बर्खास्त कर दिया क्योंकि उन्होंने 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों व शरणार्थियों पर प्रतिबन्ध लगाने से सम्बंधित उनके आदेश का विरोध किया था? – सैली येट्स (Sally Yates)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे

96806-37029/94628-25953

Comments