3) हिंदी फिल्मों में कुछ अद्वितीय भूमिकाएं निभाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं नाट्यकर्मी ओम पुरी (Om Puri) का 6 जनवरी 2017 को तड़के अपने मुम्बई स्थित आवास में निधन हो गया। मुख्यत: अपने चरित्र अभिनय के लिए प्रसिद्धि पाने वाले इस अभिनेता ने कुल कितनी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था? – दो बार
4) सेबी (SEBI) ने देश में स्टार्ट-अप व्यवसायों (start-ups) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे व्यवसायों को वित्तीय सहायता प्रदान करने वाले एंजेल निवेशकों (angel investors) की निवेश-सम्बन्धी शर्तों में कुछ रियायत प्रदान करने की घोषणा 4 जनवरी 2017 को की। इन घोषणाओं के अनुसार किसी एक स्टार्ट-अप योजना में अब कितने एंजेल निवेशक निवेश कर सकते हैं? – 200
5) केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने सुरेश कलमाडी और अभय चौटाला द्वारा स्वयं को खेल संघों के आजीवन अध्यक्ष बनाए जाने के प्रकरण के चलते भारतीय ऑलम्पिक संघ (IOA) को अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद देश में खेल संघों के ढांचों में सुधार लाने के उद्देश्य से एक समिति का गठन जनवरी 2017 के दौरान किया। इस समिति की अध्यक्षता किसे सौंपी गई है? – आई. श्रीनिवास (खेल सचिव)
6) जनवरी 2017 के दौरान की गई घोषणा के अनुसार कौन सा उपक्रम पहला प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU) बनने जा रहा है जिसको रणनीतिक विनिवेश (strategic disinvestment) प्रक्रिया के द्वारा बेचा जायेगा? – भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML)
7) पुर्तगाल (Portugal) के पूर्व राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री रहे उस नेता का क्या नाम है जिन्हें अपने देश में “लोकतंत्र के पिता” (‘Father of Democracy’) के नाम से जाना जाता था तथा जिसका निधन 7 जनवरी 2017 को हो गया? – मारियो सोरेज़ (Mario Soares)
8) 4 जनवरी 2017 को दिवंगत होने वाले अब्दुल हलीम जाफर खान (Abdul Halim Jaffer Khan) किस वाद्ययंत्र से जुड़े सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ थे? – सितार (Sitar)
9) कौन सा देश दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है जो एफएम रेडियो (FM Radio) नेटवर्क को पूरी तरह से बंद कर डिज़िटल रेडियो प्रसारण (digital radio broadcasting) तकनीक को अपना लेगा? – नॉर्वे (Norway)
10) किसने 8 जनवरी 2017 को सम्पन्न चेन्नई ओपन (Chennai Open 2017) टेनिस टूर्नामेण्ट का पुरुष एकल खिताब जीता? – रॉबर्ट बॉतिस्ता ऑगट (Roberto Bautista Agut)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे
96806-37029/94628-25953
Comments
Post a Comment