Skip to main content

24 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for student image of group1) तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Assembly) द्वारा 23 जनवरी 2017 को ध्वनिमत से पारित किए गए उस संशोधन विधेयक का क्या नाम है जिसके द्वारा साँड़ (bull) के साथ खेले जाने वाले राज्य के बेहद लोकप्रिय खेल “जल्लीकट्टू” (‘Jallikattu’) के आयोजन में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया गया है? – पशुओं के प्रति हिंसा उन्मूलन (तमिलनाडु संशोधन) कानून, 2017
2) 23 जनवरी 2017 को अपना IPO लाकर कौन सा स्टॉक एक्सचेंज पूँजी बाजार में अपने आपको सूचीबद्ध (listing) करने वाला देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज बनने जा रहा है? – बीएसई
3) एक अंग्रेजी वित्तीय समाचार-पत्र द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (BRBNMPL) से मांगी गई जानकारी के अनुसार 500 रुपए तथा 2000 रुपए के नए करेंसी नोटों को छापने की लागत क्या आ रही है? – रु. 3.09 (500 के नोट के लिए) और रु. 3.54 (रुपए 2000 के नोट के लिए)
4) भारतीय रेल (Indian Railway) द्वारा जनवरी 2017 के दौरान जारी एक प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार किस देश की रेलवे भारतीय रेल की यात्री ट्रेनों की रफ्तार को 200 किमी. तक करने के लिए संचालित संयुक्त परियोजना में उसकी मदद कर रही है? – रूस (Russia)
5) हुगो बारा (Hugo Barra), जिन्होंने 23 जनवरी 2017 को एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे दिया, किस प्रमुख चीनी स्मार्टफोन कम्पनी (Chinese smartphone company) के वैश्विक परिचालन से जुड़ी एक दिग्गज हस्ती थे? – शाओमी (Xiaomi)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे

96806-37029/94628-25953

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...