Skip to main content

22-23 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for image of current affairs read out student
1) केन्द्र सरकार ने विनिवेश (Disinvestment) से प्राप्त होने वाले धन के अनुप्रयोग के बारे में सलाह देने का काम निवेश एवं सार्वजनिक परिसम्पत्ति प्रबन्धन विभाग (DIPAM) के बजाय किस विभाग के जिम्मे रखने का निर्णय जनवरी 2017 के दौरान लिया? – आर्थिक मामलों का विभाग (DEA)
2) उस एक्सप्रेस रेलगाड़ी का क्या नाम है जिसके 21 जनवरी 2017 को देर रात आन्ध्र प्रदेश के विजयनगरम के पास पटरी से हो जाने के कारण कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई? – हीराखण्ड एक्सप्रेस (Hirakhand Express)
3) उस भारतीय जवान का क्या नाम है जो सितम्बर 2016 के दौरान गलती से पाकिस्तानी सीमा में घुसने के बाद पकड़ लिया गया था तथा जिसे 21 जनवरी 2017 को पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया? – चंदू बाबूलाल चव्हाण (Chandu Babulal Chavan)
4) किस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश ने भारत से आने वाले यात्रियों को प्रदान की जाने वाले “वीज़ा-ऑन-एराइवल” (Visa-on-Arrival) सुविधा 23 जनवरी 2017 से समाप्त कर दी? – हांग कांग (Hong Kong)
5) भारत की दिग्गज महिला बैडमिण्टन खिलाड़ी साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने 22 जनवरी 2017 को किस मास्टर्स ग्रां प्री टूर्नामेण्ट का महिला एकल खिताब जीत लिया जोकि 2016 में उन्हें लगी गंभीर चोट के बाद की गई वापसी के बाद उनका पहला खिताब है? – मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड (Malaysia Masters Grand Prix Gold)
6) डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) अमेरिका (USA) के नए राष्ट्रपति (President) बन गए जब उन्होंने 20 जनवरी 2017 को राजधानी वाशिंग्टन डी.सी. स्थित कैपिटॉल हिल (Capitol Hill) में आयोजित 58वें राष्ट्रपति उद्घाटन कार्यक्रम (58th Presidential inauguration ceremony) में राष्ट्रपति की शपथ ली। वे किस क्रम के अमेरिकी राष्ट्रपति हैं? – 45वें (45th)
7) केन्द्र सरकार ने 4 राज्यों को छोड़कर देश के अन्य सभी राज्यों को राष्ट्रीय लघु बचत कोष (National Small Savings Fund – NSSF) में अनिवार्य निवेश के नियम से छूट प्रदान करने की घोषणा 18 जनवरी 2017 को की। माना जा रहा है कि इसके चलते राज्यों को अधिक प्रतिस्पर्धी मूल्य पर खुले बाजार से ऋण हासिल करने की सुविधा मिल सकेगी। NSSF में अनिवार्य निवेश के नियम से किन चार राज्यों को छूट प्रदान नहीं की गई है? – अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, केरल और मध्य प्रदेश
8) केन्द्र सरकार ने क्षेत्रीय हवाईअड्डों को जोड़ने से सम्बन्धित अपनी उड़ान (UDAN) योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम योजना 16 जनवरी 2017 तक कुल कितने विमान सेवा संचालकों से प्रस्ताव (bids) प्राप्त किए हैं? – ग्यारह (11)
9) 19 जनवरी 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय समिति द्वारा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद किसे केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अगले निदेशक (Director) के रूप में नामित किया गया? – आलोक कुमार वर्मा (Alok Kumar Verma)
10) किसे पश्चिमी-अफ्रीकी देश गाम्बिया (Gambia) के नए राष्ट्रपति (President) के रूप में 19 जनवरी 2017 को शपथ दिलाई गई तथा लम्बे समय से देश में शासन करने वाले राष्ट्रपति याह्या जाम्मेह (Yahya Jammeh) के सत्ता छोड़ने से मना करने के चलते उनका शपथ ग्रहण समारोह पड़ोसी देश सेनेगल (Senegal) मे आयोजित करना पड़ा? – आदमा बारो (Adama Barrow)
संगरिया शहर का उभरता हुआ कोचिंग सस्थान
जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे

96806-37029/94628-25953

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)