Skip to main content

17 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

Image result for gst images1) देश भर में गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) को लागू करने की कौन सी नई तिथि घोषित की गई है, जिसकी घोषणा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 16 जनवरी 2017 को की? – 1 जुलाई 2017
2) गरीबी-रोधी गतिविधियों से जुड़ी गैर-सरकारी संस्था ऑक्सफैम (Oxfam) ने 16 जनवरी 2017 को अपने एक अध्ययन को जारी करते हुए दावा किया कि दुनिया के मात्र 8 अत्यंत धनी पुरुषों के पास इतनी सम्पत्ति है जो दुनिया की 3.6 अरब जनसंख्या के पास है, जोकि वैश्विक जनसंख्या का लगभग आधा है। इस रिपोर्ट में किन 8 धनी पुरुषों का उल्लेख किया गया है? – बिल गेट्स, एमेंसियो ऑर्टेगा, वॉरेन बफेट, कार्लोस स्लिम हेलु, जेफ बेजॉस, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलीसन और माइकल ब्लूमबर्ग
3) केन्द्रीय खेल एवं युवा मसलों के मंत्री विजय गोयल ने 15 जनवरी 2017 को नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जिसमें देश भर के 25 राज्यों से लगभग 1,000 बच्चे शामिल हो रहे हैं। इस वृहद खेल प्रतियोगिता को किस राष्ट्रीय योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है? – “खेलो इण्डिया योजना” (‘Khelo India Scheme’)
4) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 16 जनवरी 2017 को एटीएम (ATM) से धन निकालने की दैनिक अधिकतम सीमा को बढ़ाकर कितना कर दिया? – रु. 10,000
5) 14 जनवरी 2017 को सम्पन्न 62वें जियो फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में किस फिल्म को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना गया? – “दंगल” (“Dangal”)
फिल्म समारोह के अन्य प्रमुख पुरस्कार:
– सर्वश्रेष्ठ फिल्म का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: “नीरजा”
– सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: शाहिद कपूर (“उड़ता पंजाब”) और मनोज बाजपेयी (“अलीगढ़”)
– सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का क्रिटिक्स (आलोचक) पुरस्कार: सोनम कपूर (“नीरजा”)
– सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: दिलजीत दोसांज (“उड़ता पंजाब”)
– सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: रितिका सिंह (“साला खडूस”)
– सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता: ऋषि कपूर (“कपूर एण्ड संस (सिंस 1921)”)
– सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री: शबाना आज़मी (“नीरजा”)
– लाइटाइम एचीवमेण्ट अवॉर्ड: शत्रुघ्न सिन्हा

– सर्वश्रेष्ठ म्यूज़िक एल्बम: प्रीतम (“ऐ दिल है मुश्किल”)
 

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...