Skip to main content

11-12 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स

11-12 जनवरी 2017 करेण्ट अफेयर्स
Image result for India INX)
1) भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज (international exchange) का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जनवरी 2017 को गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में किया। इस एक्सचेंज का नाम क्या है? – इण्डिया आईएनएक्स (India INX)




2) भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज – इण्डिया आईएनएक्स (India INX) का पहला प्रमुख किसे बनाया गया है? – वी. बालसुब्रह्मण्यम (V. Balasubramanian)


3) अपने निम्न लिंगानुपात (low sex ratio) तथा लैंगिक पक्षपात (gender bias) के लिए कुख्यात रहे हरियाणा (Haryana) राज्य ने हाल ही में लिंगानुपात से सम्बन्धित क्या महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है? – यहाँ का जन्म के समय लिंगानुपात पिछले लगभग दो दशकों में पहली बार 900 के आंकड़े को पार कर गया है

Image result for Vibrant Gujarat Global Summit 2017)4) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2017 (Vibrant Gujarat Global Summit 2017) का उद्घाटन गांधीनगर में 10 जनवरी 2017 को किया। विश्व भर के निवेशकों को गुजरात में निवेश के लिए आह्वान करने के मुख्य उद्देश्य से प्रति दो वर्ष में आयोजित किया जाने वाले इस सम्मेलन का यह कौन सा संस्करण है? – आठवाँ


5) फीफा फुटबॉल विश्व कप के किस वर्ष के आयोजन से इसमें वर्तमान 32 देशों के बजाय 48 टीमों को शामिल किया जायेगा, जिसके बारे में फीफा (FIFA) ने 10 जनवरी 2017 को घोषणा की? – 2026


6) किस अरब देश का मार्चिंग बैण्ड भारत के आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने वाला किसी अरब देश का पहला सैनिक दस्ता बनेगा? – संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)