Skip to main content

इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS)

 इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS) 

Image result for image of bridgeकेन्द्र सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2016 को शुरू की गई उस डेटाबेस प्रणाली का क्या नाम है जिसमें देश के सभी पुलों (Bridges) से सम्बन्धित तमाम जानकारी को एकीकृत कर इनकी स्थिति व रखरखाव को बेहतर करने की कोशिश की गई है? – इण्डियन ब्रिज मैनेजमेण्ट सिस्टम (IBMS)



 समय पर पुलों का रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार ने 4 अक्टूबर 2016 को Indian Bridge Management System – IBMS नामक डेटाबेस प्रणाली को औपचारिक रूप से शुरू किया। इसे भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा लाँच किया गया। उल्लेखनीय है कि देश के पुलों के निर्माण की समयावधि तथा वर्तमान स्थिति के बारे में कोई एकीकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है जिसके अभाव में इनके समय पर रखरखाव करना संभव नहीं हो रहा है। यह भी पता नहीं चलता है कि किस पुल को हटाकर उसके स्थान पर नया पुल बनाने की आवश्यकता है।
– विश्व में तैयार पुलों का सबसे बड़ा एकीकृत प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है। इसमें देश भर के 1.15 लाख पुलों की जानकारी है। वास्तव में इसमें से लगभग 85,000 कल्वर्ट (culvert) हैं जबकि शेष पुल (bridge) हैं। तैयार होने पर इसमें शामिल पुलों की कुल संख्या 1.5 लाख से ऊपर होने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...