Skip to main content

6-7 दिसम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Add caption


एक मात्र संगरिया का कोचिंग सस्थान जो आपको DAILY करेंट अफेयर्स से जोड़े रखे 
1) तमिलनाडु (Tamil Nadu) की मुख्यमंत्री जे. जयललिता (J. Jayalalithaa) का 5 दिसम्बर 2016 को देर रात चेन्नई (Chennai) के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। इस अस्पताल में उन्होंने पिछले 74 दिन तक जीवन के लिए संघर्ष किया था। जयललिता ने तमिलानाडु की मुख्यमंत्री की कमान 6 बार संभाली थी। वे पहली बार कब राज्य की मुख्यमंत्री बनी थीं? – 1991 में
2) मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद किसे 6 दिसम्बर 2016 को तमिलनाडु (Tamil Nadu) का अगला मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनाया गया? – ओ. पन्नीरसेल्वम (O. Panneerselvam)

3) इटली (Italy) के प्रधानमंत्री (Prime Minister) मेटियो रेंजी (Matteo Renzi) ने 5 दिसम्बर 2016 को क्यों अपने पद से इस्तीफा दे दिया? – क्योंकि उनके द्वारा आहूत संवैधानिक संशोधन सम्बन्धी जनमत-संग्रह में देश की ; जनता ने उनका साथ नहीं दिया

4) दिसम्बर 2016 के दौरान वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितम्बर 2016 के दौरान भारत को हासिल होने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) ने कौन सा अहम आंकड़ा पार कर लिया है? – 300 अरब डॉलर ($300 billion)

5) 6 दिसम्बर 2016 को देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (New Chief Justice of India) के रूप में किसका चयन करने की घोषणा केन्द्र सरकार ने की? – न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर (Justice J.S. Khehar)

SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)