Skip to main content

20 दिसम्बर 2016

Image result for ANDREY KARLOV
1) तुर्की में रूस के राजदूत (Russian Ambassador to Turkey) का क्या नाम था जिनकी एक स्तब्धकारी घटना में एक बंदूकधारी ने 19 दिसम्बर 2016 को अंकारा में गोली मारकर हत्या कर दी? – आन्द्रेई कारलोव (Andrei Karlov)
Image result for Indian Institute of Skills’


2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra) ने भारत के पहले “भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS) की आधारशिला उत्तर प्रदेश के किस शहर में 19 दिसम्बर 2016 को रखी? – कानपुर (Kanpur)





3) कर्मचारी भविष्यनिधि खातों (EPF) के लिए चालू वित्त वर्ष (2016-17) के लिए कितनी ब्याज दर प्रदान करने का निर्णय 19 दिसम्बर 2016 को कर्मचारी भविष्यनिधि संगठन (EPFO) के केन्द्रीय ट्रस्टी बोर्ड (CBT) की बैठक में लिया गया? – 8.65%

Image result for (Karun Nair)4) भारत ने 19 दिसम्बर 2016 को टेस्ट क्रिकेट की किसी पारी का अपना सर्वाधिक स्कोर कायम कर लिया जब उसने इंग्लैण्ड के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे पाँचवें टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 759 रन के भारी-भरकम स्कोर पर घोषित (declare) कर दी। इस पारी में करुण नायर (Karun Nair) ने शानदार 303 नाबाद रन बनाकर तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव भी हासिल किया। इससे पहले टेस्ट पारी में भारत का सर्वाधिक स्कोर क्या था? – 9 विकेट पर 726 रन
5) फुटबॉल का वर्ष 2016 का हीरो इण्डियन सुपर लीग (ISL) खिताब 18 दिसम्बर 2016 को किस टीम ने जीत लिया? – एटलेटिको डि कोलकाता (Atletico de Kolkata)
Image result for Stephanie Del Valle)
6) 18 दिसम्बर 2016 को सम्पन्न हुए मिस वर्ल्ड (Miss World) सौन्दर्य प्रतियोगिता का खिताब स्टीफेनी डेल वाले (Stephanie Del Valle) ने जीता। वे किस देश की नागरिक हैं? – पुर्तो रिको (Puerto Rico)






SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...