Skip to main content

BANKING IMPORTANT QUESTION

Image result for study image related of banking1) एशिया प्रशांत क्षेत्र में मूलभूत संरचना (infrastructure) के ढांचे को मजबूत करने के मुख्य उद्देश्य से गठित नई अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्था एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेण्ट बैंक (Asian Infrastructure Investment Bank – AIIB) का आधिकारिक संचालन 16 जनवरी 2016 को शुरू हो गया। इस बैंक के १२-सदस्यीय निदेशक मण्डल में शामिल किया गया पहला भारतीय कौन बना? 
a) रमेश दमाणी
b) दिनेश शर्मा
c) अरुण जेटली
d) प्रकाश हेगडे
2) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जनवरी 2016 के दौरान नए उदयीमान व्यवसायों (स्टार्ट-अप्स -Start-ups) की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शुरू की गए अपनी तरह की पहली विशेषीकृत शाखा को क्या नाम दिया गया?
a) ‘Start-up SBI’
b) ‘SBI Start-up’
c) ‘SBI Staart’
d) ‘SBI InCub 
3) देश के तमाम सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों द्वारा 8 जनवरी 2016 को रखी गई एक दिवसीय-हड़ताल का मुख्य उद्देश्य क्या था? 
a) केन्द्र सरकार द्वारा मौद्रिक नीति पर प्रस्तावित नई समिति के गठन का विरोध क्योंकि इससे आरबीआई का अधिकार-क्षेत्र प्रभावित होगा
b) निजी क्षेत्र के बैंकों को गैर-निष्पादित परिसम्पत्तियों के प्रबन्धन के लिए अधिक लचीला तरीका प्रदान किए जाने के विरोध में
c) SBI के 5 सहयोगी बैंकों के प्रबन्धन द्वारा कर्मचारियों की सेवा शर्तों के लिए हुए समझौते का उल्लंघन करने के विरोध में
d) बेहतर वेतनमान तथा सेवा-शर्तों की मांग के समर्थन में
4) कौन सा बैंक 14 जनवरी 2016 को अपनी वैल्थ मैनेजमेण्ट सेवा (Wealth Management Services) शुरू कर ऐसी सेवाएं प्रदान करने वाला देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक (PSU bank) बना?
a) भारतीय स्टेट बैंक
b) इलाहाबाद बैंक
c) यूको बैंक
d) कैनरा बैंक
5) देश के निजी क्षेत्र के किस बैंक ने जनवरी 2016 के दौरान दावा किया कि वह गृह-ऋण (Home Loan) के क्षेत्र में 1 लाख करोड़ रुपए ऋण प्रदान करने वाला देश का पहला निजी बैंक हो गया है?
a) HDFC बैंक
b) Indus-Ind बैंक
c) ICICI बैंक
d) Axis बैंक
6) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनवरी 2016 के दौरान आयोजित स्टार्ट-अप सम्मेलन (Start-Up India Conference) में 1 अप्रैल 2016 के बाद स्थापित स्टार्ट-अप्स को कितने वर्ष की कर-छूट (tax-holiday) प्रदान करने की घोषणा की गई? 
a) 10 वर्ष
b) 5 वर्ष
c) 3 वर्ष
d) 2 वर्ष
7) भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने जनवरी 2016 के दौरान जिस क्लोज़-एण्डेड (close-ended) एकल प्रीमियम (single premium) वाली जीवन बीमा पॉलिसी को 31 मार्च 2016 तक बेचना शुरू किया उसका नाम क्या है? 
a) जीवन प्रकाश
b) जीवन समृद्धि
c) जीवन शिखर
d) जीवन आलोक
8) जनवरी 2016 के दौरान निजी क्षेत्र के किस बैंक ने देश के पेमेंट्स बैंक क्षेत्र (Payments Banks sector) में दस्तक देने के उद्देश्य से फीनो पेटेक (FINO Paytech) के साथ साझेदारी करार किया?
a) ICICI बैंक
b) HDFC बैंक
c) Yes बैंक
d) Kotak Mahindra बैंक
9) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के किस सहयोगी बैंक (associate bank) पर भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने के चलते जनवरी 2016 के दौरान 1 करोड़ रुपए का जुर्माना (penalty) लगा दिया?
a) स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
b) स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर
c) स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
d) स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर
10) सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक ने मुंबई में स्थित एयर इण्डिया (Air India) के चार बेशकीमती फ्लैट्स को 90 करोड़ रुपए में खरीदने पर अपनी सहमति जनवरी 2016 के दौरान जताई?
a) बैंक ऑफ बड़ौदा
b) भारतीय स्टेट बैंक
c) कैनरा बैंक
d) पंजाब नेशनल बैंक
उत्तरमाला:
1) b
2) d
3) c
4) a
5) c
6) c
7) c
8) a
9) d
10) b
  संगरिया शहर  का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान 

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)