Skip to main content

8 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

8 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स
Image result for JOBS1) संयुक्त राष्ट्र का 22वाँ जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (22nd United Nations Climate Change Conference) 7 नवम्बर 2016 को कहाँ शुरू हुआ? – माराकेश (मोरक्को)

2) आईआईटी खड़कपुर (IIT Kharagpur) के वैज्ञानिकों ने ओडीशा (Odisha) राज्य की किस विलुप्त मानी जा रही नदी के साक्ष्य खोज लेने का दावा हाल ही में किया है? – चन्द्रभागा (Chandrabhaga)

3) कौन सी कम्पनी देश की पहली कम्पनी बनी है जिसे तनावपूर्ण परिसम्पत्तियों (stressed aasets) की समस्या से उबारने के लिए तैयार की गई Scheme for Sustainable Structuring of Stressed Assets – S4A) नामक योजना के तहत अपनी ऐसी परिसम्पत्तियों को इक्विटी में बदलने की अनुमति मिली है? – हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कम्पनी लिमिटेड (HCC)

4) यूके-भारत सीईओ मंच (UK-India CEO Forum) के भारतीय पक्ष का नया अध्यक्ष किसे बनाया गया है जिसने इस पद पर अब तक तैनात रहे टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का स्थान लिया है? – अजय पीरामल (Ajay Piramal)

5) महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) के पौत्र (grandson) तथा अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के उस पूर्व वैज्ञानिक का क्या नाम था जिनका 7 नवम्बर 2016 को सूरत (Surat) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया? – कणु रामदास गाँधी (Kanu Ramdas Gandhi)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)