13-14 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स
1) भारत के उस हॉकी प्रशासक का क्या नाम है जो 12 नवम्बर 2016 को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH) के अध्यक्ष (President) चुने गए तथा इस पद को हासिल करने वाले पहले एशियाई बन गए? – नरिन्दर बत्रा (Narinder Batra)
2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 नवम्बर 2016 को मोपा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट (Mopa greenfield airport) की आधारशिला रखी। यह नया हवाई अड्डा किस राज्य में बनाया जा रहा है? – गोवा (Goa)
3) न्यूज़ीलैण्ड (New Zealand) के किस शहर के पास 13 नवम्बर 2016 की मध्यरात्रि को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद सुनामी (Tsunami) की चेतावनी जारी कर दी गई? – क्राइस्टचर्च (Christchurch)
4) उस कम्पनी का क्या नाम है जिसने नवम्बर 2016 के दौरान दुबई (Dubai) के यातायात प्राधिकरण के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत बेहद अत्याधुनिक ट्यूब्स की श्रृंखला स्थापित कर इसमें 1,130 किमी. प्रति घण्टा गति से चलने वाली “पॉड्स” (pods) को चलाकर नागरिकों एवं सामान की आवाजाही की व्यवस्था की जायेगी? – “हाइपरलूप वन” (‘Hyperloop One’)
5) ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने 13 नवम्बर 2016 को ब्राज़ीलियन फार्मूला वन (Brazilian F1 Grand Prix) का खिताब जीत कर इस वर्ष का फार्मूला वन का खिताब जीतने की संभावनाओं को कायम रखा। इस जीत के साथ वे अब तक आगे चल रहे अपनी ही मर्सिडीज़ टीम के ड्राइवर निको रोसबर्ग (Nico Rosberg) से मात्र 12 अंक पीछे रह गए हैं। अब इस वर्ष के फार्मूला वन विजेता का पता किस रेस में पता चलेगा जो इस वर्ष की अंतिम फार्मूला वन रेस होगी? – आबू धाबी फार्मूला वन ग्रां प्री
संगरिया शहर का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान
Comments
Post a Comment