Skip to main content
Image result for image of aadharcard
1) केन्द्र सरकार ने 16 नवम्बर 2016 को आधार-धारकों से जुड़ी तमाम जानकारियों तथा समस्याओं के लिए एक नया आधार (Aadhaar) टोल फ्री नम्बर शुरू कर दिया। यह नया नम्बर क्या है? – 1947
2) भारत (India) और चीन (China) के बीच “हैण्ड-इन-हैण्ड” (Hand-in-Hand) के नाम से संचालित संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास (Joint Military Training Exercise) का छठवाँ संस्करण 16 नवम्बर 2016 से भारत के किस स्थान पर शुरू हुआ? – पुणे (Pune)
3) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित TAPAS 201 श्रेणी के मानवहीन वायुयान (Unmanned Aerial Vehicle – UAV) की पहली सफल उड़ान 16 नवम्बर 2016 को संचालित की। इस UAV को क्या नाम दिया गया है? – रुस्तम-द्वितीय (Rustom-II)
4) एशियाई विकास बैंक (ADB) तथा भारत सरकार ने गंगा नदी पर 9.8 किलोमीटर लम्बा नया पुल बनाने के लिए 50 करोड़ डॉलर ($500 million) के ऋण के लिए एक समझौता 15 नवम्बर 2016 को किया। देश का यह सबसे लम्बा नदी पुल कहाँ बनाया जायेगा? – पटना (बिहार)
5) विद्युत संयंत्रों द्वारा छोड़ी जाने वाली फ्लाई-ऐश (Fly-Ash) के निस्तारण के लिए नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है जिसने 15 नवम्बर 2016 को यह घोषणा कर दी कि विद्युत संयंत्र की 300 किमी. परिधि में आने वाले समस्त सरकारी मूलभूत ढांचागत परियोजनाओं व निर्माणों में फ्लाई-ऐश का प्रयोग करना अनिवार्य होगा? – महाराष्ट्र (Maharashtra)

संगरिया शहर  का उबरता हुआ कोचिंग सस्थान 

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...