Skip to main content

गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST)

GST
Image result for IMAGE OF GST भारत में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर के दौर को शुरू करने की राह में एक अहम घटनाक्रम में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 18 अक्टूबर 2016 को गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स (GST) की दरों के ढांचे का प्रस्ताव रखा। इसके तहत वित्त मंत्रालय द्वारा सुझायी गई अधिकतम GST दर कितनी है? – 26%


वित्त मंत्रालय द्वारा रखे गए GST दरों के प्रस्ताव के अनुसार उसके द्वारा सुझाई गई अधिकतम GST दर 26% है। इसके अलावा GST परिषद ने GST दरों की चार दरें सुझायी हैं जिसमें से 12% और 18% की दो मानक दरें (standard rates) हैं।
 स्वर्ण (gold) पर केन्द्र सरकार ने 4% GST दर सुझाई है। इसके अलावा अत्यंत-भोगविलास वाली वस्तुओं (ultra-luxury items), तम्बाकू उत्पादों, पान-मसाला तथा पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाले उत्पादों अतिरिक्त अधिभार (cess) लगाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार ने रखा है। इसके द्वारा केन्द्र सरकार 50,000 करोड़ का राजस्व वसूलेगी जिसका उपयोग राज्यों को GST के चलते होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किया जायेगा।
 हालांकि 19 अक्टूबर 2016 को समाप्त हुई जीएसटी परिषद (GST Council) की बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित GST दरों पर उसके तथा राज्यों के बीच कोई अंतिम सहमति नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि जीएसटी परिषद की तीसरे दौर की बैठक 18 व 19 अक्टूबर 2016 को नई दिल्ली में हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)