Skip to main content

30 सितम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1) केन्द्र वित्त मंत्रालय ने 29 सितम्बर 2016 को लघु बचत योजनाओं जैसे पीपीएफ (PPF), किसान विकास पत्र (KVP) तथा राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) में अक्टूबर-दिसम्बर 2016 की तिमाही में प्रदान किए जाने वाली ब्याज दर में कितने प्रतिशत कमी करने की घोषणा की? – 0.1%

2) भारत के पूँजी बाजारों की नियामक संस्था सेबी (SEBI) ने 28 सितम्बर 2016 को कमोडिटी बाजार से जुड़ी क्या अहम घोषणा की? – उसने देश के कमोडिटी डिराइवेटिव बाजारों (commodity derivative exchanges) में ऑप्शन (option) ट्रेडिंग की अनुमति प्रदान कर दी


3) केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने सितम्बर 2016 के दौरान खेलों से सम्बन्धित मूलभूत संरचना (sports infrastructure) के बारे में क्या अहम घोषणा की? –उसने खेलों से सम्बन्धित मूलभूत संरचना को मूलभूत संरचना (infrastructure) का दर्जा प्रदान किया


4) साहित्य क्षेत्र से जुड़ा वर्ष 2015 का मूर्तिदेवी सम्मान (Moortidevi Award) 29 सितम्बर 2016 को किसे प्रदान किया गया? – प्रो. कलाकलुरि एनोच (तेलुगु)

5) भारत के किस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी लाने के चलते एशिया प्रशांत के पहले कार्बन न्यूट्रल हवाई अड्डे (First carbon neutral airport in Asia-Pacific) का सम्मान सितम्बर 2016 के दौरान मिला? – इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नई दिल्ली)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...