Skip to main content

25-26 अक्टूबर 2016 करेण्ट अफेयर्स

Image result for money indian images1) अक्टूबर 2016 के दौरान जारी जानकारी के अनुसार भारतीय बैंकों में जमा धन का कुल पोर्टफोलियो (deposit portfolio of Indian banks) 30 सितम्बर 2016 को किस अहम स्तर को पार कर गया? – 100 ट्रिलियन रुपए (1000 खरब रुपए)
2) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने 24 अक्टूबर 2016 को एक अत्यंत महात्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ अपनी लोकसभा सीट वाराणसी (Varanasi) में किया जिसके तहत वाराणसी के परिवारों को पाइप से खाना पकाने की गैस की सुविधा मुहैया करने के अलावा इस योजना से पूर्वी भारत के पाँच राज्यों को भी आगामी वर्षों में जोड़ा जायेगा। इस योजना का नाम क्या है? – “ऊर्जा गंगा” (Urja Ganga)
3) केन्द्र सरकार ने अक्टूबर 2016 को सरकारी कर्मियों (service voters) तथा सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों (personnel from armed forces) को मतदान से सम्बन्धी कौन सी प्रमुख सुविधा उपलब्ध कराने का दिशानिर्देश जारी कर दिया जिसकी मांग पिछले काफी समय से सशस्त्र सेनाओं के कर्मियों द्वारा विशेष रूप से मांगी जा रही थी? – ई-पोस्टल मतदान सुविधा (E-Postal ballot facility)
4) पॉल बेयटी (Paul Beatty) 25 अक्टूबर 2016 को मैन बुकर पुरस्कार (Man Booker Prize) जीतने वाले पहले अमेरिकी लेखक बन गए। उन्हें अपनी किस पुस्तक के लिए यह अत्यंत प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान प्रदान किया गया? –The Sellout
5) एक अत्यंत अप्रत्याशित फैसले में टाटा समूह (Tata Group) के निदेशक मण्डल ने समूह के अध्यक्ष (Chairman) साइरस पी. मिस्त्री (Cyrus P. Mistry) को 24 अक्टूबर 2016 को उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर किसे कार्यवाहक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है? – रतन टाटा (Ratan Tata)
https://www.facebook.com/saraswatieducationhubsangaria/
SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)