Skip to main content

18 अक्टूबर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1) पाँच उभर रही आर्थिक महाशक्तियों के संगठन ब्रिक्स (BRICS) ने एक स्वतंत्र रेटिंग एजेंसी (independent rating agency) की स्थापना कर क्रेडिट रेटिंग में लिप्त विश्व की तीन सबसे बड़ी वैश्विक रेटिंग कम्पनियों का प्रभाव कम करने की घोषणा 16 अक्टूबर 2016 को की। यह तीन अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियाँ कौन सी हैं? – एस एण्ड पी (S&P), फिच (Fitch) और मूडीज़ (Moody’s)
2) वर्ष 2022 तक अंतरिक्ष में अपने स्थायी अंतरिक्ष केन्द्र स्थापित करने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए चीन (China) ने 17 अक्टूबर 2016 को अपना अब तक का सबसे लम्बा मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन (longest-ever manned space mission) प्रक्षेपित किया। दो चीनी अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने वाले इस अंतरिक्ष मिशन का नाम क्या है? – शेनझोऊ-11 (Shenzhou-11)
3) अदृश्य मानी जाने वाली सरस्वती नदी (Saraswati River) की खोज के लिए केन्द्र सरकार द्वारा गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि कर दी है कि अभी तक मिथक (myth) मानी जाने वाली इस नदी का वास्तव में अस्तित्व था। इस सात-सदस्यीय समिति की अध्यक्षता किसने की? – प्रो. के.एस. वल्दिया
4) सेबी (SEBI) ने एनएसईएल (NSEL) ब्रोकर मामले में निर्णय देने के लिए अक्टूबर 2016 के दौरान तीन-सदस्यीय पीठ (3-member bench) का गठन किया। इस गठन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पहलू क्या है? – जाँच से सम्बन्धी किसी मामले में निर्णय देने के लिए SEBI प्राय: एक अधिकारी की पीठ की नियुक्ति ही करती है
5) किस प्रमुख वाहन कम्पनी ने 17 अक्टूबर 2016 को देश का पहली शून्य-उत्सर्जन (zero-emission) वाली इलेक्ट्रिक बस (electric bus) को जारी किया? – अशोक लीलैण्ड (Ashok Leyland)

https://www.facebook.com/saraswatieducationhubsangaria/

SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)