Skip to main content

15-17 अक्टूबर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1) वर्ष 2016 के ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की शुरुआत भारत के गोवा (Goa) में 15 अक्टूबर 2016 को हुई। इस आयोजन में पाँचों ब्रिक्स देशों (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। यह भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन का कौन सा अवसर है? – दूसरा   

 2) ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से सम्बन्धित मॉन्ट्रियल संधि (Montreal Protocol) के संधिकर्ता देशों की 28वीं बैठक (28th Meeting of the Parties – MOP 28) 15 अक्टूबर 2016 को समाप्त हो गई। इस बैठक, जिसमें देशों ने ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को वर्ष 2045 तक 85% काफी कम करने पर सहमति जताई, का आयोजन कहाँ किया गया? – रवाण्डा के किगाली (Kigali) में
3) भारत सरकार ने ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) के लिए सर्वाधिक उत्तरदायी मानी जाने वाली किस खतरनाक ग्रीनहाउस गैस को समाप्त करने का निर्देश 13 अक्टूबर 2016 को जारी कर दिया? – एचएफसी-23 (HFC-23)
4) किस देश ने पहले  ब्रिक्स अण्डर-17 फुटबॉल टूर्नामेण्ट (BRICS U-17 Football Tournament) का खिताब 15 अक्टूबर 2016 को जीत लिया? – ब्राज़ील (Brazil)
5) महाराष्ट्र के वे दो बल्लेबाज कौन हैं जिन्होंने 14 अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को कायम करते हुए 70 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया? – स्वप्निल गुगाले और अंकित बवाने
6) भारत द्वारा पेट्रोलियम के रणनीतिक भण्डार (strategic storage) तैयार करने की महात्वाकांक्षी परियोजना के तहत देश के दक्षिणी हिस्से में स्थापित किए जा रहे भण्डारों को भरने की दिशा में पहले कदम के तौर पर भारत को पहला तेल पार्सल अक्टूबर 2016 के दौरान हासिल हुआ। मैंगलौर रिफाइनरी एण्ड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड द्वारा आयातित तेल की यह पहली खेप किस देश से प्राप्त हुई है? – ईरान (Iran)
7) भारत में किसी विदेशी समूह द्वारा किए गए अब तक के सबसे बड़े अधिग्रहण के तहत रूस (Russia) में तेल क्षेत्र के दिग्गज समूह रॉसनेफ्ट (Rosneft) के नेतृत्व वाले एक गठबन्धन ने किस भारतीय तेल कम्पनी में 98% भागीदारी लगभग 13 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा 15 अक्टूबर 2016 को की? – एस्सार ऑयल (Essar Oil)
SARASWATI EDUCATION HUB SANGARIA
https://www.facebook.com/saraswatieducationhubsangaria/

Comments

Popular posts from this blog

5-7 नवम्बर 2016 करेण्ट अफेयर्स

1)  केन्द्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए 5 नवम्बर 2016 को शुरू किए गए उस नए अभियान का क्या नाम है   जिसके तहत देश की 3 करोड़ गर्भवती महिलाओं को तमाम अत्याधुनिक प्रसव-पूर्व सुविधाएं (comprehen sive pre-pregnancy services) प्रदान करने का खाका खींचा गया है? –  “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान” 2)  पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 6 नवम्बर 2016 को “जंग-ए-आज़ादी स्मृति स्थल” (‘Jang-e-Azadi Memorial’) के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में पंजाब व पंजाबी समुदाय के योगदान तथा कुर्बानियों की याद दिलाने वाला यह स्मृति स्थल पंजाब के किस स्थान पर बनाया गया है? –  करतारपुर (Kartarpur) 3)  भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी (Women’s Asian Champions Trophy) का खिताब 6 नवम्बर 2016 को जीत लिया। उसने किस टीम को फाइनल में हराकर यह खिताब जीता? –  चीन (China) 4)  कौन सा राज्य नवम्बर 2016 के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून को अपने यहाँ लागू कर इस महत्वपूर्ण कानून को लागू करने वा...

कर्रेंट अफेयर्स

15-16 नवम्बर 2017 करेण्ट अफेयर्स 1)   केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 14 नवम्बर 2017 को पश्चिम बंगाल (West Bengal) को प्रसिद्ध मिठाई “रोसोगुल्ला” (“Rossogolla”) की विशिष्ठ पहचान से जोड़ते हुए उसे “जियोग्राफिकल इण्डिकेशन” (GI tag) प्रदान किया  और  यह स्वीकार किया कि इसका आविष्कार यहीं हुआ था। किस राज्य ने वर्ष 2015 में दावा किया था कि रोसोगुल्ला उसका आविष्कार है, जिसे अब खारिज कर दिया गया है? –   ओडीशा (Odisha)