Skip to main content

भारत की संविधान सभा

– वह संस्था जिसने भारत का संविधान तैयार किया था, को किस नाम से जाना जाता है? – संविधान सभा (Constituent Assembly)

………………………………………………
– किस समिति/मिशन ने भारत में संविधान सभा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया था? – कैबिनेट मिशन, 1946(कैबिनेट मिशन के तीनों सदस्य तत्कालीन ब्रिटिश मंत्रिमण्डल (कैबिनेट) के सदस्य थे – 1) पैंथिक-लॉरेन्स 2) ए. वी. अलेक्ज़ेण्डर और 3) स्टेफोर्ड-क्रिप्स)
………………………………………………
– कैबिनेट मिशन योजना को कब लागू किया गया था? – 16 मई, 1946
………………………………………………
– संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव कैसे किया गया था? – प्रांतीय विधानपरिषद के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष तरीके से अपने सदस्य चुनकर – Indirect election by the members of the Provincial Legislative Assemblies (जैसा कि कैबिनेट मिशन ने अपनी सिफारिशों में सुझाया था)
………………………………………………
– कैबिनेट मिशन की सिफारिशों के आधार पर गठित मूल संविधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी? – 389
………………………………………………
– मूल संविधान सभा के 389 सदस्य कहाँ-कहाँ से आए थे? – a) 292 सदस्यों का चुनाव प्रांतीय विधानपरिषदों में हुए चुनाव के द्वारा किया गया था b) 93 सदस्य भारत की रियासतों के प्रतिनिधि थे और c) 4 सदस्य चीफ कमिशनर के प्रांतीय प्रतिनिधि थे
………………………………………………
– संविधान सभा के लिए प्रांतीय विधानपरिषदों में अप्रत्यक्ष तरीके से चुनाव कार्यक्रम को अगस्त 1946 तक सम्पन्न कर दिया गया था। इन चुनावों के माध्यम से चुने गए कुल 292 सदस्यों में से दो सर्वप्रमुख पार्टियों कांग्रेस (Congress) और मुस्लिम लीग (Muslim League) के खाते से कुल कितने प्रतिनिधि जीतकर आए थे? – कांग्रेस – 208, मुस्लिम लीग – 73
………………………………………………
– भारत की नवगठित संविधान सभा के द्वारा देश की एक अंतरिम सरकार (Interim Govt.) का गठन कब किया गया था? – 2 सितम्बर 1946
………………………………………………
– इस अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री किसे चुना गया था? – जवाहरलाल नेहरू को
………………………………………………
– संविधान सभा की पहली बैठक कब आहूत की गई थी? – 9 दिसम्बर, 1946 को
………………………………………………
– संविधान सभा की इस पहली बैठक का आयोजन कहाँ किया गया था? – नई दिल्ली स्थित संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में (जिसे उस समय संविधान हॉल के नाम से जाना जाता था)
………………………………………………
– संविधान सभा की इस पहली बैठक में कुल कितने सदस्य शामिल हुए थे? – 208
………………………………………………
– संविधान सभा की पहली बैठक ठीक कितने बजे शुरू हुई थी? – प्रात: 11 बजे
………………………………………………
– संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया था? – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को (उनका परिचय संविधान सभा के अन्य सदस्यों से आचार्य कृपलानी ने कराया था)
………………………………………………
– बाद में भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक पुनर्गठित संविधान सभा की आवश्यकता क्यों पड़ी थी? – क्योंकि संविधान सभा के तमाम मुस्लिम सदस्यों ने मुस्लिम हितों का ध्यान न दे सकने का कथित कारण बताते हुए मूल संविधान के प्रति अपना अविश्वास व्यक्त किया था तथा बाद में पाकिस्तान नामक अलग प्रस्तावित देश के लिए अलग संविधान सभा की मांग कर इन सदस्यों ने अपने-आपको मूल संविधान सभा से विरत कर दिया था
………………………………………………
– किस योजना के द्वारा पाकिस्तान के लिए एक पृथक संविधान सभा की मांग को स्वीकार कर लिया गया था? – माउण्टबेटन योजना, 1947 (इस योजना ने इसके अलावा भारत को काटकर पाकिस्तान नामक अलग देश बनाने की मांग तथा दोनों देशों की स्वतंत्रता की घोषणा भी की थी)
………………………………………………
– भारत की पुनर्गठित संविधान सभा में कुल सदस्य कितने थे? – 299 (इसमें से 229 सदस्य प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में थे तथा शेष 70 सदस्य देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे)
………………………………………………
– किस प्रांत के सदस्यों की संख्या सर्वाधिक थी? – संयुक्त प्रांत – United Province (55 सदस्य)
………………………………………………
– किस देशी रियासत के सर्वाधिक प्रतिनिधि इस पुनर्गठित संविधान सभा में थे? – मैसूर(मैसूर के कुल 7 सदस्य थे जबकि इसके बाद त्रावणकोर का स्थान था जिसके 6 सदस्य इसमें शामिल थे)
………………………………………………
– भारत की पुनर्गठित संविधान सभा की पहली बैठक कब आयोजित हुई थी? – 31 दिसम्बर, 1947
………………………………………………
– संविधान सभा के पुनर्गठन के दौरान एक संप्रभु संस्था (sovereign body) के रूप में इसकी बैठक कब हुई थी? – 14 अगस्त, 1947 (इसमें ब्रिटिश राज की समाप्ति कर भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय की घोषणा की गई थी)

Comments

Popular posts from this blog

भारत की नदियाँ

                            भारत की नदियाँ – भारत की नदियों को मुख्यत: कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है? – दो श्रेणियाँ A) हिमालय से निकलने वाली नदियाँ और B) प्रायद्वीपीय नदियाँ – हिमालय से निकलने वाली सर्वप्रमुख तीन नदियाँ कौन सी हैं, जो भारत से बहती हैं? – गंगा, सिन्धु और ब्रह्मपुत्र – भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है? – गंगा – इसकी भारत में लम्बाई लगभग 2,500 किमी है (हालांकि सिन्धु (3,200 किमी) और ब्रह्मपुत्र (2,900 किमी) नदियों की लम्बाई गंगा से अधिक है लेकिन भारत में बहने वाला भाग कम होने के कारण गंगा सबसे लम्बी नदी मानी जाती है) – गंगा का उद्गम स्थल क्या है? – गोमुख (उत्तराखण्ड) – गंगा को गोमुख से निकलने के बाद किस नाम से जाना जाता है? – भागीरथी – भागीरथी उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में किस नदी से मिलकर गंगा नदी का स्वरूप लेती है? – अलकनंदा (इसका अर्थ हुआ कि गंगा को गंगा नाम देवप्रयाग से मिलता है, जहाँ गंगा के प्रारंभिक स्वरूप भागीरथी का अलकनंदा से संगम होता है) – गंगा की प्रमुख सहायक नद...

29-30 अप्रैल 2017 करेण्ट अफेयर्स

1)  उदयपुर का वह 17-वर्षीय छात्र कौन है जिसने आईआईटी मुख्य प्रवेश परीक्षा (IIT Mains) में शत-प्रतिशत अंक (100% marks) हासिल कर यह कारनामा करने वाले पहले अभ्यर्थी बनने का गौरव हासिल किया है? –  कल्पित वीर वाल (K alpit Veerval) 2)  कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने अपने जीवन बीमा व्यवसाय कोटक लाइफ (Kotak Life) में किस कम्पनी की 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है जिससे कोटक लाइफ पूरी तरह से कोटक महिन्द्रा समूह के नियंत्रण में आ जायेगी? –  ओल्ड म्यूचुअल (Old Mutual) 3)  कोका-कोला (Coca-Cola) द्वारा 28 अप्रैल 2017 को की गई घोषणा के अनुसार किसे कम्पनी के भारत एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया परिचालन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? –  टी.के.के. कृष्णकुमार 4)  केन्द्र सरकार हवाई यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं बोर्डिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नया प्रयास शुरू करने का रही है जिसमें यात्रियों की पहचान पूरी करने के लिए आधार कार्ड अथवा पासपोर्ट संख्या का इस्तेमाल किया जायेगा। इस प्रस्तावित प्रयास को क्या नाम दिया गया है? –  “डिज़ी यात...